Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सऊदी अरब का दौरा किया पूरा, अल्जीरिया के लिए रवाना

Operation Sindoor Outreach, Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Nishikant Dubey, Phangnon Konyak, Rekha Sharma, Satnam Singh Sandhu, Riyadh, Saudi Arabia
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अल्जीयर्स , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 15:17 IST

भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा की अगुवाई में भारतीय सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सऊदी अरब का दौरा पूरा किया और अल्जीरिया के लिए प्रस्थान किया। यह यात्रा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवाद के प्रति भारत के जीरो टॉलरेंस के सख्त संदेश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग की पहल का हिस्सा है। 

इस प्रतिनिधिमंडल ने इससे पहले बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब में सफल बैठकें और कार्यक्रम किए। अब यह दल अल्जीरिया आएगा और 2 जून तक विभिन्न उच्चस्तरीय बैठकों में शामिल होगा। इस दौरे का उद्देश्य सीमा पार आतंकवाद, विशेष रूप से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख के लिए वैश्विक समर्थन जुटाना है।

अल्जीरिया में अपने प्रवास के दौरान, प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त और निर्णायक दृष्टिकोण को उजागर करेंगे और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल देंगे। इससे पहले, शुक्रवार को ही प्रतिनिधिमंडल ने सऊदी अरब में अपनी यात्रा समाप्त की। 

इस दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और आतंकवाद निरोध पर गहन चर्चा हुई। बैजयंत पांडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सऊदी अरब में अत्यंत सफल दौरा पूरा हुआ। भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिली, खासकर रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग के क्षेत्रों में। 

भारत का जीरो टॉलरेंस और 'न्यू नॉर्मल' दृष्टिकोण हमने मजबूती से रखा। हम सऊदी-इंडिया फ्रेंडशिप कमेटी के चेयरमैन अब्दुलरहमान अलहरबी के गर्मजोशी के साथ किए गए विदाई समारोह के लिए आभारी हैं।" प्रतिनिधिमंडल में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, फांगनोन कोन्याक, रेखा शर्मा, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी, भाजपा सांसद सतनाम सिंह संधू और पूर्व भारतीय राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला भी शामिल हैं।

सतनाम सिंह संधू ने भी एक्स पर लिखा, "बैजयंत पांडा के नेतृत्व में हमारे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने सऊदी अरब में अत्यंत सफल यात्रा पूरी की। भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार और आतंकवाद विरोधी सहयोग पर हुई चर्चाओं में भारत के स्पष्ट और मजबूत रुख को दर्शाया गया।"

यह कूटनीतिक अभियान 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले, भारत के निर्णायक 'ऑपरेशन सिंदूर' और इसके बाद के घटनाक्रमों की पृष्ठभूमि में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वैश्विक आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता बनाना है।

 

Tags: Operation Sindoor Outreach , Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Nishikant Dubey , Phangnon Konyak , Rekha Sharma , Satnam Singh Sandhu , Riyadh , Saudi Arabia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD