बेला स्थित किड्ज़ी स्कूल में हाल ही में एक रंगारंग पूल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चिलचिलाती गर्मी को पीछे छोड़ते हुए खूब मस्ती की। ठंडे पानी की फुहारों और मज़ेदार खेलों के बीच बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस खास मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नीतू शर्मा ने कहा, “बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके मनोरंजन और मानसिक विकास के लिए इस तरह की गतिविधियाँ बेहद ज़रूरी हैं। इससे बच्चों को नई ऊर्जा मिलती है और वे स्कूल के प्रति और अधिक उत्साहित होते हैं।
”शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन के हर पहलू में संतुलन बनाए रखने का संदेश भी दिया। पार्टी के दौरान बच्चों ने न सिर्फ पानी में खेलों का आनंद लिया, बल्कि रिफ्रेशमेंट्स के साथ-साथ ठंडे नींबू पानी का भी स्वाद चखा, जिससे उन्हें राहत और ताजगी का एहसास हुआ।
यह पूल पार्टी बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव बनी, जिसमें उन्होंने हँसी, मस्ती और दोस्ती के साथ गर्मी को अलविदा कहा।