Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत बंजार के शरची पहुंचे सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शरची में पूर्व सैनिक अनूप राम के घर ठहरे मुख्यमंत्री

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Sunder Singh Thakur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुल्लू , 30 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 18:48 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत कुल्लू जिला में बंजार विधानसभा क्षेत्र के शरची गांव में पूर्व सैनिक सूबेदार अनूप राम के घर रात्रि ठहराव किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सभी गांववासी उत्साहित थे। मुख्यमंत्री को अपने घर-द्वार पर पाकर ग्रामवासी गर्मजोशी से विभोर हो गए। पारम्परिक वेशभूषा से सुसज्जित ग्रामवासियों ने वाद्ययंत्रों की मधुर स्वर लहरियों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

राह चलते हुए मुख्यमंत्री ने बच्चों, बुजुर्गांे, महिलाओं सभी से संवाद किया। इस दौरान ग्रामवासियों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए बजट का उचित प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नगलाड़ी-शरची मार्ग को चौड़ा करने व इसके सुधारीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क के साथ ड्रेन का भी निर्माण किया जाएगा। 

उन्होंने आवश्यकतानुसार सड़क पर पेवर ब्लॉक्स लगाने को भी कहा, ताकि सड़क का बेहतर ढंग से रखरखाव हो सके। उन्होंने शरची ग्राम पंचायत के पांच महिला मंडलों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री ने गांव वासियों के साथ नाश्ता किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ग्रामवासियों से क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी खुलकर बात की। लोगों से फीडबैक भी लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबके बीच आकर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है। 

सरकार के गठन के बाद से प्रयास है कि मैं स्वयं दुर्गम क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें हल करने का प्रयास करूं। शरची, बंजार क्षेत्र का अंतिम गांव है और चारों तरफ सुंदर पहाड़ और जंगल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम के तहत डोडरा क्वार, कुपवी और पांगी में जा चुका हूं और मुझे वहां लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिला है। 

मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी भी अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। सेवानिवृत्त सूबेदार अनूप राम ने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री इस दुर्गम गांव में आए हैं और गांव के सभी लोग इससे बहुत खुश हैं। हमें उम्मीद है कि इससे हमारे गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी। 

मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्होंने मेरे घर को रुकने के लिए चुना। उनके पुत्र नरेश ने कहा कि शरची बंजार विधानसभा क्षेत्र में दूर-दराज का गांव है, जहां के लोगों में उनके इस दौरे को लेकर बहुत खुशी है। मुख्यमंत्री हमारे घर पर रुके हैं, यह हमारे परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव के लिए गौरव का विषय है। ग्राम पंचायत बांदल की प्रधान ईश्वरी देवी ने कहा कि हम मुख्यमंत्री का उनके क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत करते हैं। 

ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब कोई मुख्यमंत्री इस गांव में आए हों। ग्राम पंचायत शरची की प्रधान रामेेश्वरी ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं, जिसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।इससे पहले गांव के गाड़ा दुर्गा मंदिर में मुख्यमंत्री ने शीश नवाया और प्रदेश में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर व भुवनेश्वर गौड़, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह, मिल्कफैड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री खिमी राम शर्मा, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, सचिव आशीष सिंघमार, निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. पंकज ललित, उपायुक्त तोरुल एस रवीश, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग राजीव कुमार, जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार, कांग्रेस नेता सेस राम आज़ाद और विद्या नेगी, कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि व गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Sunder Singh Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD