Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

कोर्ट के आदेशों के बावजूद बुजुर्ग महिला का सामान घर से बाहर फेंकने पर अनिल विज ने पुलिस को आरोपी पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए

पति की मौत के बाद सांझे मकान से महिला को जेठ ने बाहर निकाला, मंत्री अनिल विज ने डीएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 16:28 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने गुरुवार अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। अम्बाला छावनी बीडी फ्लोर मील क्षेत्र से आई बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके मकान का केस कोर्ट में चल रहा था और कोर्ट ने उसके हक में निर्णय दिया था, मगर इसके बावजूद कुछ लोगों ने जबरन उसका सामान घर से बाहर फेंकते हुए उसे घर से निकाल दिया। 

मंत्री अनिल विज ने इसपर मौके पर मौजूद डीएसपी को महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह श्याम नगर निवासी महिला ने शिकायत में कहा कि उसके पति की गत दिनों मृत्यु हो गई थी। वह सांझे मकान में रहती थी, मगर पति की मृत्यु के बाद उसके जेठ ने जबरन उसे घर से निकाल दिया। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ढाई लाख की ठगी, मंत्री अनिल विज ने एसपी को जांच के निर्देश दिए

छावनी निवासी व्यक्ति ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी को कैनेडा भेजने के लिए जगाधरी स्थित एजेंटों से संपर्क किया था। एजेंटों ने पहले आश्वासन दिया कि वह उसकी बेटी को कैनेडा भेज देंगे। मगर बाद में एजेंटों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में वह उसकी बेटी को वर्क वीजा पर भेज देंगे। 

उन्होंने अपनी बेटी के कागजात एजेंट को दिए और सिक्योरिटी के तौर पर ढाई लाख रुपए भी जमाई कराई। मगर आज तक न तो उसकी बेटी को ऑस्ट्रेलिया भेजा गया और न ही उसकी राशि वापस की गई। मंत्री अनिल विज ने मामले में एसपी यमुनानगर को शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इन शिकायतों को सुना व संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समक्ष लालकुर्ती से आई महिला ने उसकी बुढ़ावा पेंशन शुरू नहीं होने की शिकायत दी जिसपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह कीर्ति नगर निवासी व्यक्ति ने उसकी गली में पानी निकासी नहीं होने की शिकायत दी, डिसेंट कालोनी निवासी व्यक्ति ने उसका नक्शा पास नहीं होने की शिकायत दी, खोजकीपुर निवासी व्यक्ति ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत दी।

मोची मंडी निवासी लोगों ने क्षेत्र अवैध तरीके से मोबाइल टॉवर लगने की शिकायत दी जबकि अन्य शिकायतें आई जिनपर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD