Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

'जब रोमांस वाली फिलिंग जागे...' मॉनसून में शायर बनी सारा अली खान

Sara Ali Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 16:21 IST

मॉनसून कुछ लोगों के लिए रोमांटिक है, तो कुछ के लिए यह मौसम शांति और सुकून भरा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने बारिश के मौसम को लेकर सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेयर की। उन्होंने बताया कि उन्हें बारिश रोमांटिक लगती है, वह इसका खूब आनंद लेती हैं। 

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत सेल्फी और एक प्यारी सी शायरी पोस्ट की। उन्होंने बारिश के मौसम में अपने रोमांटिक मूड को दिखाते हुए लिखा, ''मॉनसून में भरो मग्गे और कोजी होकर सुनो जमाना लगे, रोमांस वाली फिलिंग जब जागे, थिंक ऑफ आपके प्यारे सगे''

उनके कैप्शन का मतलब यह है कि जब बारिश होती है, तो मूड रोमांटिक हो जाता है। ऐसे में जब प्यार वाला एहसास जागे, तो अपने खास इंसान को याद करें। फोटो में सारा स्टाइलिश और फिट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। कैमरे के सामने वह अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं।

28 मई को सारा को उनकी आने वाली फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के पहले गाने 'जमाना लगे' के लॉन्चिंग इवेंट में देखा गया था। इस इवेंट में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा और फातिमा सना शेख मौजूद थीं।

'जमाना लगे' का साउंडट्रैक प्रीतम ने तैयार किया, वहीं इसमें अरिजीत सिंह और शाश्वत सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के वीडियो की शुरुआत बारिश वाले दिन से होती है। पहले सीन में आदित्य का किरदार, सारा को ट्रेन स्टेशन पर अलविदा कहता है। 

इसके बाद सीन बदलता है और दिखाया जाता है कि अली फजल और फातिमा मिलकर होली का त्योहार मना रहे हैं। इसके बाद अनुपम और नीना गुप्ता की जोड़ी को दिखाया जाता है। दोनों शहर की सड़कों पर स्कूटर पर घूमते नजर आते हैं। आखिर में, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा का सीन देखने को मिलता है। 

दोनों समुद्र किनारे पर क्वालिटी टाइम बिताते हैं। 'मेट्रो इन दिनों' फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। यह गुलशन कुमार और टी-सीरीज, अनुराग बसु प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्रस्तुत है। फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Sara Ali Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD