Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हुमा कुरैशी ने की भारतीय सेना और बीएसएफ के जवानों से मुलाकात, बोलीं- ‘हम भाग्यशाली हैं’

Huma Qureshi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 16:19 IST

जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग ने बीएसएफ के साथ मिलकर जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुचेतगढ़ के ऑक्ट्रोई जनरल एरिया में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने शिरकत की। कुरैशी ने भारतीय सेना और बीएसएफ जवानों को सलाम करते हुए कहा कि "आप हैं तो हम सुरक्षित हैं हम भाग्यशाली हैं।" 

कार्यक्रम में पहुंची हुमा कुरैशी ने संघर्ष विराम उल्लंघन, सीमा पार से गोलीबारी से प्रभावित परिवारों और बीएसएफ और भारतीय सेना के जवानों से बातचीत की। हुमा कुरैशी ने बताया, "मैं यहां हमारे बीएसएफ जवानों, हमारे सैन्य कर्मियों और विशेष रूप से हमारी महिला सैनिकों का मनोबल बढ़ाने आई थी। 

आप सभी ने मुझे इतना प्यार दिया कि मैं इससे बहुत प्रभावित हुई। एक बार फिर से मुझे एहसास हुआ कि हम कितने भाग्यशाली हैं कि आप हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं और हमारी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।" कुरैशी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की सीमाओं की रक्षा और समर्पण के लिए भारतीय सेना और बीएसएफ की सराहना की।

अभिनेत्री ने आगे कहा, "ये समय है, आइए मिलकर नफरत को हरा दें। जम्मू और कश्मीर आइए। यहां की खूबसूरती को महसूस कीजिए। देश की सेना की बहादुरी के कारण ही हमारी सीमाओं पर शांति स्थापित हो सकी है। मैं बीएसएफ और सेना की आभारी हूं। 

हाल की घटनाओं ने हमें देश के लिए आपकी भूमिका के महत्व को और भी समझाया है। जम्मू और कश्मीर भारत की रीढ़ है और आपके साहस और बलिदान के साथ ये मजबूती और एकजुटता से खड़ा है। मैं आपको और आपके परिवारों को अपने दिल की गहराई से सलाम करती हूं।"

कुरैशी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, "मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि डर को जम्मू-कश्मीर की पहचान न बनने दें। दुनिया को शांति, शक्ति और प्यार का गवाह बनने दें जो वास्तव में इस क्षेत्र के लोगों को परिभाषित करता है। आज हम सभी गर्व और उम्मीद के साथ एक साथ खड़े हैं और यही जम्मू-कश्मीर और भारत की भावना है।"

 

Tags: Huma Qureshi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD