Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'आलोचक और ट्रोल्स अपने विचार रखने को स्वतंत्र' कांग्रेस नेता के 'सुपर प्रवक्ता' कटाक्ष पर थरूर का पलटवार

Shashi Tharoor, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पनामा , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 16:18 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस नेता उदित राज को नाम लिए बगैर 'अति उत्साही' बताया है। थरूर के मुताबिक उनके भारत के आतंकवाद विरोधी अभियान पर दिए बयान को 'निहित स्वार्थों' के लिए 'तोड़-मरोड़ कर' पेश किया जा रहा है।

तिरुवनंतपुरम के सांसद ने पनामा से बोगोटा (कोलंबिया) जाते समय गुरुवार को एक्स पर लिखा कि वह स्पष्ट रूप से हालिया आतंकवादी हमलों की जवाबी कार्रवाई के बारे में बोल रहे थे न कि पिछले युद्धों के बारे में। दरअसल, कांग्रेस नेता उदित राज ही नहीं, बल्कि पार्टी नेताओं के एक वर्ग ने पनामा में आतंकवाद पर मोदी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस नीति' की थरूर द्वारा की गई प्रशंसा पर नाराजगी जताते हुए उन्हें भाजपा का 'सुपर प्रवक्ता' करार दिया था।

थरूर ने अपने कांग्रेसी सहयोगी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और एक्स पर लिखा, "एलओसी के पार भारतीय वीरता के बारे में मेरी कथित अज्ञानता के बारे में गुस्सा करने वाले उन अति उत्साही लोगों के लिए... मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहूंगा कि केवल आतंकवादी हमलों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर मैं बोल रहा था, न कि पिछले युद्धों के बारे में।"

उन्होंने आगे लिखा, "आलोचक और ट्रोल्स" स्वतंत्र हैं अपने 'विकृत विचार' साझा करने के लिए क्योंकि उनके पास और भी बेहतर काम हैं।" थरूर ने कहा कि उनकी टिप्पणियों से पहले हाल के वर्षों में हुए कई हमलों का संदर्भ दिया गया था। उन्होंने कहा- "मेरा बयान हाल के वर्षों में हुए कई हमलों को लेकर था, जिस दौरान एलओसी और आईबी पर जवाबी कार्रवाई नियंत्रित और बाधित दोनों थीं। 

लेकिन हमेशा की तरह, आलोचकों और ट्रोल्स मेरे विचारों और शब्दों को अपनी इच्छानुसार तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और मैं इसका स्वागत करता हूं।" यह विवाद तब शुरू हुआ जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद वैश्विक आउटरीच कार्यक्रम के हिस्से के रूप में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हाल के वर्षों में आतंकवाद पर भारत का रुख बदल गया है और आतंकवादी अब समझते हैं कि उन्हें अपने कार्यों के लिए परिणाम भुगतने होंगे। 

उनकी यह टिप्पणी उनके पार्टी सहयोगियों को पसंद नहीं आई, जिन्होंने इसे कांग्रेस के 'स्वर्णिम इतिहास' को 'कमजोर' करने की कोशिश बताते हुए तीखा हमला किया। उदित राज ने कहा कि थरूर को भाजपा का 'सुपर प्रवक्ता' घोषित किया जाना चाहिए और दावा किया कि थरूर यह सुझाव देकर "कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास को बदनाम कर रहे हैं" कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से पहले भारत ने कभी नियंत्रण रेखा (एलओसी) या अंतरराष्ट्रीय सीमा पार नहीं की।

उदित राज ने कहा, "1965 में भारतीय सेना ने लाहौर सेक्टर में पाकिस्तानियों को चौंकाते हुए कई जगहों पर पाकिस्तान में प्रवेश किया। 1971 में, भारत ने पाकिस्तान को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया और यूपीए सरकार के दौरान, बिना उनका राजनीतिकरण किए कई सर्जिकल स्ट्राइक किए गए। 

आप उस पार्टी के प्रति इतने बेईमान कैसे हो सकते हैं जिसने आपको इतना कुछ दिया?" कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी थरूर के ट्वीट को रीपोस्ट करके उदित राज के तीखे हमले का समर्थन किया।

 

Tags: Shashi Tharoor , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD