Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ऋतिक रोशन ने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए होम्बले फिल्म्स से मिलाया हाथ

Hrithik Roshan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 12:43 IST

अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं। उन्होंने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। होम्बले फिल्म्स के साथ ऋतिक पहली बार काम करने जा रहे हैं। प्रोजेक्ट की डिटेल को अभी निर्माताओं ने शेयर नहीं किया है। यह स्पष्ट नहीं है कि ऋतिक इस प्रोजेक्ट में किस तौर पर शामिल होने जा रहे हैं।

हालांकि अभिनेता ऋतिक रोशन होम्बले फिल्म्स के साथ काम करने को लेकर उत्साहित जरूर हैं। होम्बले फिल्म्स के साथ काम करने को लेकर ऋतिक ने बताया, "होम्बले ने पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक बेहतरीन कहानी दी है। मैं उनके साथ साझेदारी करने और अपने दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव देने के लिए उत्सुक हूं। 

हम बड़े सपने देख रहे हैं और इस सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"इस बारे में होम्बले फिल्म्स के संस्थापक विजय किरागंदूर ने बताया, "इस सहयोग से मैं बहुत खुश हूं। होम्बले फिल्म्स का उद्देश्य दर्शकों को ऐसी कहानियां सुनाना है, जो प्रेरित करती हैं और सोच की सीमाओं से परे हैं। ऋतिक रोशन के साथ काम करना इस सपने को आकार देता है, जो हमने मिलकर देखा है। हम दर्शकों को खास और बेहतरीन अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो दमदार और टाइमलेस दोनों हो।

"होम्बले फिल्म्स एक ऐसा प्रोडक्शन हाउस है जो भारत में सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर्स में से एक के रूप में उभरा है, जिसने पिछले कुछ वर्षों में 'केजीएफ चैप्टर 1’ और ‘चैप्टर 2’, 'सलार: पार्ट 1 - 'सीजफायर' और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर पैन-इंडिया फिल्में दी हैं।ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘वॉर 2’ और ‘कृष 4’ भी है, जिसका प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। 'वॉर 2' में ऋतिक के साथ कियारा आडवाणी, जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Hrithik Roshan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD