Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर यातायात सुविधा करवाएंगे उपलब्ध : आरएस बाली

श्री चामुंडा देवी से यूपी के वृंदावन धाम बस सेवा हो हरी झंडी देकर किया रवाना

Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा , 28 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 12:10 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। यह उद्गार वीरवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने श्री चामुंडा देवी से यूपी के वृंदावन धाम तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की वातानुकूलित बस हिमधारा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत व्यक्त किए। इस मौके पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। आरएस बाली ने बस में बैठकर यात्रियों के साथ सफर भी किया।

इस दौरान आर.एस बाली ने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जहां एक तरफ पूरे हिमाचल प्रदेश का एक समान विकास कर रहे हैं वहीं जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में निरंतर नए निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने कहा जिला कांगड़ा में अनेकों ऐतिहासिक मंदिर हैं, उन्होंने कहा इस बस के वृंदावन तक चलने से वृंदावन धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को इसका लाभ होगा तो वही वृंदावन से आने वाले अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी जिला कांगड़ा में मंदिरों के दर्शन करने के लिए और आसानी से आ सकेंगे।

उन्होंने कहा कांगड़ा वासियों द्वारा वृंदावन धाम के लिए बस चलाने के लिए बहुत समय से मांग की जा रही थी जिसे आज पूरा किया गया है। उन्होंने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने बगवां नगरोटा कार्यक्रम के दौरान इस बस को चलाने की घोषणा की थी जिसे आज पूरा किया गया है। उन्होंने इस बस को चलाने के लिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश और उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपाध्यक्ष अजय वर्मा का भी बस को चलाने के लिए किए प्रयासों के लिए प्रशंसा की।

उन्होंने कहा नगरोटा बंगवा डिपो के लिए यह गौरव का क्षण है जो वृंदावन धाम के लिए हिमाचल प्रदेश की पहली वातानुकूलित बस श्री चामुंडा देवी से चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बस वाया बगलामुखी, ज्वालाजी, देहरा, चंडीगढ़, दिल्ली से होकर बृन्दावन पहुंचेगी। बस श्री चामुंडा देवी से रोजाना दिन में 3 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह 8ः45 बजे वृंदावन धाम पहुंचेगी। 

बस रोजाना सांय 4 बजे बृन्दावन से चलकर अगले दिन सुबह 9ः 50 बजे श्री चामुंडा पहुंचेगी। उन्होंने कहा यात्रियों के लिए एचआरटीसी के पोर्टल से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।उपाध्यक्ष हिमाचल पथ परिवहन निगम अजय वर्मा ने कांगड़ा बस स्टैंड में इस बस का स्वागत किया। उन्होंने बस में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से मुलाकात की और उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह रहे उपस्थित।

आर.एस बाली सहित उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, डीएम पंकज चड्ढा, एसडीएम मुनीश शर्मा, आर.एम राजिंदर पठानिया, अड्डा इंचार्ज संजीव ठाकुर ,मुख्य निरीक्षक तिलक राज,अधीक्षक अजय कुमार, रोशन लाल , खन्ना, कृष्ण कानूनगो,अरुण कटोच ,प्रताप रियाड, अशोक सरोतरी,अमी चंद, सुभाष चंद्र, दूल्हू, कृष्ण, ,मदन शर्मा,दलीप कौंडल,अशोक चैधरी, छोटू बाबू मौजूद रहे ।

 

Tags: Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD