Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

10,000 रुपए रिश्वत लेता सहायक टाउन प्लैनर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 28 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 11:49 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज नगर कौंसिल, गुरदासपुर में तैनात सहायक टाउन प्लैनर (ए. टी. पी.) चरनजीत सिंह को एक स्थानीय आर्किटेक्ट से 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आज यहाँ एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी गुरदासपुर जिले की तहसील दीनानगर के गाँव आनन्दपुर के रहने वाले एक आर्किटेक्ट की तरफ से शिकायत दर्ज करवाने के उपरांत की गई है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने गुरदासपुर शहर में अपने प्रोजैक्ट के लिए एन. ओ. सी. के लिये आवेदन दिया था और इस सम्बन्धी फाइल को शुरू में बिलडिंग इंस्पेक्टर और ड्राफटसमैन द्वारा मंज़ूरी दे दी गई थी परन्तु बाद में अंतिम मंजूरी के लिए उक्त ए. टी. पी. को भेज दिया गया। शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि मुलजिम ने जानबुझ कर अनावश्यक ऐतराज़ उठाए और फाइल को मंज़ूरी देने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक तस्दीक के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर ए. टी. पी. चरनजीत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना, अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और मुलजिम को कल समर्थ अदालत में पेश किया जायेगा।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD