Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा तकनीकी शिक्षा के महानिदेशक ने एनएबीआई मोहाली के कार्यकारी निदेशक से की मुलाकात

छात्रों और शिक्षकों के अनुसंधान, प्रशिक्षण के लिए कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संभावित सहयोग पर हुई चर्चा

Haryana Admin, Director General Haryana Technical Education, Prabhjot Singh, Deenbandhu Chhotu Ram University of Science and Technology, DCRUST, Murthal, Sonepat, National Agri Food Biotechnology Institute, NABI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 28 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 10:44 IST

हरियाणा तकनीकी शिक्षा के महानिदेशक श्री प्रभजोत सिंह ने एनएबीआई मोहाली का दौरा कर एनएबीआई मोहाली में छात्रों और शिक्षकों के अनुसंधान, प्रशिक्षण के लिए कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संभावित सहयोग के लिए एनएबीआई मोहाली के कार्यकारी निदेशक प्रो. अश्वनी पार्रेक से मुलाकात की। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल (सोनीपत) के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के एमएससी/बीटेक के 58 छात्रों व 1 शोध छात्र ने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अदिति आर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 26 व 27 मई को राष्ट्रीय कृषि खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, मोहाली का दौरा किया।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय  कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (एनएबीआई) भारत का पहला कृषि-खाद्य जैव प्रौद्योगिकी संस्थान है, जिसकी स्थापना 18 फरवरी, 2010 को जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा की गई थी। मोहाली में एनएबीआई का दौरा करने वाले छात्रों को सीखने का एक मूल्यवान अनुभव हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को कृषि और खाद्य जैव प्रौद्योगिकी में अत्याधुनिक शोध से अवगत कराना था, छात्रों ने इस अनुभव को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक पाया, क्योंकि इससे उन्हें कक्षा में सीखने से परे व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा निश्चित रूप से कृषि जैव प्रौद्योगिकी और खाद्य एवं पोषण जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और अनुसंधान में नवीनतम प्रगति के बारे में ज्ञान और समझ को बढ़ाएगी। इसका उद्देश्य एनएबीआई मोहाली और विश्वविद्यालय के बीच नवाचार और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना भी है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय, पंचकूला से अतिरिक्त निदेशक श्री अनिल कुमार सेहरावत और संयुक्त निदेशक श्री बलवान सिंह की ओर से एक्सपोजर विजिट का समन्वय किया। वैज्ञानिक-डी डॉ. अमित कुमार राय और वैज्ञानिक-सी डॉ. संजना नेगी ने एनएबीआई मोहाली की ओर से विजिट का समन्वय किया है।

उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग, हरियाणा ने उच्चतर शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग और तकनीकी शिक्षा महानिदेशक श्री प्रभजोत सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और रोजगार में सुधार लाने के लिए विभिन्न पहल की हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग ने सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के शिक्षण संकाय के लिए आईआईटी, दिल्ली में एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया है।

हरियाणा के उच्च शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने 10 फरवरी, 2025 को आईआईटी, दिल्ली के एक्सपोजर विजिट के लिए सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के 60 शिक्षण संकाय के पहले प्रतिनिधियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल सह प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ व्याख्याता, सरकारी पॉलिटेक्निक के व्याख्याता और एसोसिएट प्रोफेसर, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के सहायक प्रोफेसरों सहित 380 से अधिक शिक्षण संकाय सदस्यों ने फरवरी/मार्च/अप्रैल 2025 के दौरान सरकारी पॉलिटेक्निक और एसआईईटी से चरणबद्ध तरीके से आईआईटी, दिल्ली का दौरा किया। एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य प्रतिभागियों को आईआईटी, दिल्ली के अत्याधुनिक शोध, तकनीकी प्रगति और अकादमिक उत्कृष्टता के बारे में गहन जानकारी प्रदान करना है।

हरियाणा के तकनीकी शिक्षा विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 24 छात्रों और पन्नीवाला मोटा (सिरसा), नीलोखेड़ी (करनाल) और जैनाबाद (रेवाड़ी) के राज्य इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के तीन संकाय सदस्यों के लिए 24 अप्रैल, 2025 को सेमी-कंडक्टर प्रयोगशाला (एससीएल) मोहाली में एक्सपोजर विजिट की व्यवस्था की है। 

एससीएल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई), भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय है, जो देश में एकमात्र एकीकृत उपकरण विनिर्माण सुविधा है जो एप्लिकेशन विशिष्ट एकीकृत सर्किट (एएसआईसी), ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस और माइक्रो इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम (एमईएमएस) डिवाइस के विकास के लिए डिजाइन, निर्माण, असेंबली, पैकेजिंग, परीक्षण और विश्वसनीयता आश्वासन सहित एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करती है।

उल्लेखनीय है कि हमारा विभाग भी इस तरह के दौरे की प्रक्रिया में है और विभिन्न प्रतिष्ठित संगठनों जैसे सीएसआईआर-केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन, चंडीगढ़, इसरो अहमदाबाद परिसर, एसटीपीआई-सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया, गुरुग्राम और सीएसआईआर-आईएमटेक, चंडीगढ़ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर रहा है।

 

Tags: Haryana Admin , Director General Haryana Technical Education , Prabhjot Singh , Deenbandhu Chhotu Ram University of Science and Technology , DCRUST , Murthal , Sonepat , National Agri Food Biotechnology Institute , NABI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD