Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'मां' का नया पोस्टर: गाड़ी में बंद काजोल और उनकी ऑनस्क्रीन बेटी, बाहर दानवों ने घेरा

Kajol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 16:05 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल फिल्म 'मां' को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। इस कड़ी में उन्होंने फिल्म का एक और पोस्टर इंस्टाग्राम पर जारी कर दिया है। पोस्टर काफी खौफनाक है। पोस्टर में काजोल और उनकी ऑनस्क्रीन बेटी एक कार के अंदर बैठी नजर आ रही हैं। 

दोनों के चेहरों पर डर और खौफ साफ देखने को मिल रहा है। कार के आगे के शीशे का कांच टूटा पड़ा है और उस पर कई सारे दानव के हाथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर लाल रंग में 'रक्षक, भक्षक और मां' लिखा हुआ है। इस पोस्टर को जारी करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, "पहिए घूम रहे हैं, लेकिन जड़ें पकड़ बना रही हैं। 

ट्रेलर 29 मई को आएगा।" 'पहिए घूम रहे हैं' का मतलब है कि कहानी आगे बढ़ रही है और 'जड़ें पकड़ बना रही हैं' का मतलब है कि कहानी गहराई से जुड़ रही है। इससे पहले काजोल ने फिल्म का एक डरावना पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में काजोल और एक शैतान नजर आया, जिसकी लाल आंखें चमक रही हैं और शरीर बेहद डरावना है। 

दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए नजर आ रहे थे। बैकग्राउंड में आकाशीय बिजली चमकती नजर आई। कुल मिलाकर पोस्टर काफी डरावना था। पोस्टर में दमदार ऑडियो सुनाई दिया। यह ऑडियो काफी जोशीला है। ऐसा लगता है काजोल शैतान से लड़ने को पूरी तरह तैयार हैं।

फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है। वह 'छोरी' और 'छोरी 2' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म 'मां' को अजय देवगन और ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और जितिन गुलाटी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

यह एक महिला की कहानी है, जो अपनी बेटी को बुरी ताकतों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल की झोली में एक्शन थ्रिलर फिल्म 'महारागनी: क्वीन ऑफ क्वींस' है, जिसका निर्देशन चरण तेज उप्पलपति ने किया है। 

इस फिल्म में काजोल के साथ प्रभु देवा भी नजर आएंगे। बता दें कि दोनों ने पहले भी साथ में काम किया था। 1997 में तमिल फिल्म 'मिनसारा कनवु' में प्रभु देवा और काजोल ने एक साथ अभिनय किया था। अब 27 साल बाद फिर से दोनों साथ में नजर आएंगे। काजोल और प्रभु देवा के अलावा फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जीशु सेनगुप्ता, आदित्य सील, प्रमोद पाठक और छाया कदम भी अहम रोल में हैं।

 

Tags: Kajol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD