Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी

 

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्य के भविष्य की नींव को मजबूत करने वाला कदम – कुलदीप सिंह धालीवाल

सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाकर लाई गई शिक्षा क्रांति

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 15:37 IST

आज प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री, पंजाब श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि अब तक के पंजाब के इतिहास में शिक्षा क्रांति के अंतर्गत यह पहली ऐसी पहल है, जिसमें सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करने तथा स्कूलों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। 

यह पंजाब शिक्षा क्रांति राज्य के भविष्य की नींव को मजबूत करने वाला कदम साबित होगा। इन विचारों को कैबिनेट मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सरकारी एलीमेंटरी स्कूल रामदास-1 में 19.74 लाख रुपये की लागत से, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल रामदास-2 में 15.32 लाख रुपये की लागत से और सरकारी एलीमेंटरी स्कूल कतले में 8.89 लाख रुपये की लागत से हुए नए निर्माण व बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों के उद्घाटन समारोहों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि पंजाब के सरकारी शिक्षा ढांचे और सरकारी स्कूलों के बुनियादी विकास को क्रांतिकारी स्पर्श देते हुए सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाकर शिक्षा क्रांति लाई गई है। इसके परिणामस्वरूप सरकारी स्कूलों के होनहार विद्यार्थी अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त कर रहे हैं।

मंत्री धालीवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे पढ़ाई में और रुचि लें ताकि स्कूल परीक्षाओं के साथ-साथ विभिन्न उच्च तकनीकी, मेडिकल और नॉन-मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने स्कूलों में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया और पर्यावरण शुद्धता अभियान को बढ़ावा देते हुए स्कूलों में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। समारोहों में मुख्य अतिथि श्री कुलदीप सिंह धालीवाल समेत अन्य प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया। वहीं मंत्री धालीवाल ने स्कूल स्टाफ की मेहनत की सराहना करते हुए शिक्षकों और होनहार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर खुशपाल सिंह धालीवाल, हलका स्तरीय शिक्षा समन्वयक अमनदीप कौर धालीवाल, मार्केट कमेटी चेयरमैन बलदेव सिंह बब्बू चेतनपुरा सहित इन स्कूलों का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी और उनके माता-पिता, स्कूल प्रबंधन समितियों के पदाधिकारी, ग्राम पंचायतें, पार्षद और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD