Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पी. एस. पी. सी. एल. ने मार्च 2026 तक ज़ीरो आऊटेज का लक्ष्य निर्धारित

उच्च माँग वाले सीजन से पहले बिजली बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण में लाई गयी तेज़ी: हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab State Power Corporation Limited, PSPCL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 12:28 IST

पंजाब भर में निर्विघ्न और भरोसेमन्द बिजली सप्लाई को यकीनी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाते हुये बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने आज ऐलान किया कि पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमटिड (पी. एस. पी. सी. एल.) ने मार्च 2026 तक ज़ीरो पावर आऊटेज प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह फ़ैसला आगामी गर्मी और धान के सीजन से पहले बिजली क्षेत्र की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए चंडीगढ़ में हुई उच्च-स्तरीय मीटिंग के दौरान लिया गया।

बिजली की लगातार बढ़ रही माँग को देखते हुये कैबिनेट मंत्री ने साल 2025- 2030 के लिए थर्मल, हाईड्रो और नवीकरणीय ऊर्जा समेत अलग-अलग स्रोतों से बिजली स्पलाई बढ़ाने के लिए व्यापक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार खपतकारों की उम्मीदों और भावी माँगों को पूरा करने के लिए अपने बिजली बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए वचनबद्ध है।स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने राज्य की ऐगरीगेट ट्रांसमिशन क्षमता (ए. टी. सी.) में की जा रही वृद्धि पर संतोष जताया, जोकि मई 2025 तक मौजूदा 10,102 एम. वी. ए. से बढ़ कर 10,400 एम. वी. ए. किया जायेगा। 

इसके इलावा, पी. एस. पी. सी. एल. को जून 2027 तक 5000 एम. वी. ए. की और वृद्धि को प्राप्त करने का काम सौंपा गया है।मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को राज्य भर में 100 फीसद निर्विघ्न बिजली स्पलाई यकीनी बनाने के निर्देश दिए, जो पूँजी सम्बन्धी व्यापक कामों और बेहतर रख-रखाव प्रोटोकोल के सुमेल के द्वारा प्राप्त किया जायेगा। मुख्य प्रोजेक्टों में एच. टी. / एल. टी. और ई. एच. टी. लाइनों के वितरण, रीकंडकटरिंग और विस्तार; डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफ़र्मरों में विस्तार और अपग्रेड करना और 66 के. वी. सब स्टेशनों पर पावर ट्रांसफ़र्मरों में विस्तार करना शामिल है।

रिवैंपड डिस्ट्रीब्यूशन सैक्टर स्कीम (आर. डी. एस. एस.) के अंतर्गत, 3600 करोड़ रुपए की लागत के साथ बुनियादी ढांचे के नवीनीकरण को मंज़ूरी दी गई है। इस में से 1700 करोड़ रुपए के काम पहले ही दिए जा चुके हैं, बाकी टैंडरों को जुलाई के अर्ध तक अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आर. डी. एस. एस. के इलावा 1200 करोड़ रुपए के अतिरिक्त प्रोजेक्टों के लिए जुलाई 2025 के अंत तक टैंडर जारी किये जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट सितम्बर के अर्ध तक शुरू करने और मौजूदा वित्तीय साल के अंदर 80 फीसद काम मुकम्मल करने की लक्ष्य निर्धारित किया गया है।बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने कहा, ‘‘पी. एस. पी. सी. एल. पंजाब के बिजली बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए अथक मेहनत कर रहा है। हमारी सरकार का उद्देश्य हरेक नागरिक को निर्विघ्न, कुशल और बराबर बिजली प्रदान करना है। 

यह सुधार पंजाब की प्रगति को नयी बुलन्दियों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।’’कैबिनेट मंत्री ने इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पी. एस. पी. सी. एल. की वचनबद्धता की पुष्टि करते हुये लोगों को भरोसा दिलाया कि आने वाले उच्च- माँग वाले महीनों के दौरान बिजली की सुचारू उपलब्धता को यकीनी बनाने के लिए सभी ज़रुरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab State Power Corporation Limited , PSPCL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD