Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्व जुटाने पर ध्यान देने को कहा सीएम माणिक साहा और नितिन गडकरी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिणी वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कमान संभाली डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए में लोक प्रशासन में 52वें एपीपीपीए के नए स्वरूप का उद्घाटन किया जेपी नड्डा ने दिल्ली में डेंगू को लेकर तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की सी. पी. राधाकृष्णन् ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के शुभारंभ पर माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह : विधायक जीवनजोत कौर

 

सीईसी-सीजीसी लांडरां को क्यूएस आई-गेज प्लेटिनम रेटिंग सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 27 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 17:06 IST

चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी)-सीजीसी लांडरां को आज कैंपस में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में क्यूएस आई-गेज कॉलेज रेटिंग्स 2025 में प्लेटिनम रेटिंग प्राप्त करने का फॉर्मल सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। सीजीसी लांडरां के प्रेसिडेंट रश्पाल सिंह धालीवाल ने यह सर्टिफिकेट क्यूएस आई-गेज के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राविन नायर और एसोसिएट डायरेक्टर श्री सायरिल बेंज से कॉलेज के डायरेक्टर्स, डीन और फैकल्टी मेंबर्स की उपस्थिति में प्राप्त किया।

सीईसी-सीजीसी लांडरां भारत का एकमात्र इंजीनियरिंग कॉलेज है जिसे यह टॉप रेटिंग प्राप्त हुई है। क्यूएस आई-गेज रेटिंग सिस्टम भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन करती है और इन्हें कुछ प्रमुख मापदंडों में विभाजित करती है, जो कॉलेजों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। यह रिजल्ट प्रत्येक संस्थान के व्यक्तिगत प्रदर्शन को दर्शाता है। 

इस अवसर पर सीजीसी लांडरां के प्रेसिडेंट रश्पाल सिंह धालीवाल ने कहा, “यह उल्लेखनीय उपलब्धि सीजीसी लांडरां के सभी स्टेकहोल्डर्स, कैंपस डायरेक्टर, डायरेक्टर-प्रिंसिपल, फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ और स्टूडेंट्स की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हम अपनी 25 वर्षों की जर्नी का उत्सव मना रहे हैं और यह उपलब्धि हमारे लिए एक माइलस्टोन है, जो ना सिर्फ हमे गर्वित कर रहा है, बल्कि आने वाले वर्षों में उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने की हमारी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करता है।” 

सीईसी - सीजीसी लांडरां की पूरी टीम को बधाई देते हुए क्यूएस आई-गेज के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राविन नायर ने कहा, “भारतीय शैक्षणिक संस्थानों के लिए एकमात्र निजी, स्वतंत्र रेटिंग प्रणाली के रूप में, क्यूएस आई-गेज गुणवत्ता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्यूएस क्यूएकक्युरेल्ली सिमोंड्स द्वारा विकसित, जो क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स के पीछे की वैश्विक संस्था है, क्यूएस आई-गेज भारतीय संदर्भ को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। 

सीईसी - सीजीसी लांडरां का ओवरऑल प्लेटिनम रेटिंग प्राप्त करना इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारी कठोर कार्यप्रणाली, जो 350 से ज़्यादा उच्च शिक्षा संस्थानों और स्कूलों पर लागू होती है, सीजीसी जैसे संस्थानों को अपने उच्च प्रदर्शन का मूल्यांकन करने, सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने और गुणवत्ता के माध्यम से खुद को अलग दिखाने में मदद करती है। 

यह न केवल संस्थागत प्रगति को प्रेरित करता है, बल्कि छात्रों और उनके पेरेंट्स को भी सूचित शैक्षणिक विकल्प चुनने के लिए विश्वसनीय बेंचमार्क प्रदान करता है।” सीईसी - सीजीसी लांडरां ने रेटिंग सिस्टम द्वारा डिफाइन किये सभी नौ मानदंडों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप रेटिंग प्राप्त की। 

इन सात मुख्य मानदंडों में शामिल थे - टीचिंग और लर्निंग, फैकल्टी की गुणवत्ता, रोज़गार क्षमता, डाइवर्सिबिलिटी और एक्सेसिबिलिटी, सुविधाएं, सोशल रिस्पांसिबिलिटी और गवर्नेंस एवं स्ट्रक्चर। इसके साथ ही बचे हुए दो उन्नत मानदंडों में शामिल है—एंटरप्रेंयूर्शिप और इनोवेशन, जिस पर विशेष ध्यान दिया गया। सीईसी-सीजीसी लांडरां ने कई क्षेत्रों में एक्सेप्शनल परफॉरमेंस दिया और जिनमें फुल स्कोर प्राप्त किया, उनमें शामिल है टीचिंग क्वालिटी, स्टूडेंट सैटिस्फैक्शन और लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग। 

संस्थान ने फैकल्टी सैटिस्फैक्शन और फैकल्टी रिटेंशन में भी पूर्ण अंक हासिल किए हैं। इसके अतिरिक्त, संस्थान के ग्रेजुएट्स की रोजगार दरें अत्यंत प्रभावशाली हैं, जो उत्कृष्ट परिणामों को दर्शाती हैं। देश भर से आने वाले छात्रों के साथ, सीईसी-सीजीसी लांडरां ने विविधता और पहुँच के मानदंडों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 

साथ ही, सोशल रिस्पांसिबिलिटी पर विशेष जोर देने के कारण इस क्षेत्र में भी संस्थान का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD