Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. रवजोत सिंह ने सुबह-सुबह किया अबोहर का औचक दौरा

शहर के विभिन्न इलाकों में पहुँचकर लोगों से सीधे की नगर निगम सेवाओं संबंधी बातचीत

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अबोहर , 27 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 16:34 IST

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज सुबह-सुबह अबोहर नगर निगम का औचक दौरा किया। उन्होंने शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं के संबंध में लोगों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याएँ सुनीं।

इस दौरान उन्होंने नगर निगम के निगरान इंजीनियर को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए। डॉ. रवजोत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को हल करने के निर्देशों के मद्देनजर ही वे अबोहर के इस औचक दौरे पर आए हैं। 

उन्होंने इस दौरान शहर के कूड़ा डंप, इंदिरा नगरी स्टेडियम, नेहरू स्टेडियम, सब्जी मंडी, कृष्णा नगरी, कुम्हार मोहल्ला और अजीमगढ़ इलाके का दौरा कर लोगों की समस्याएँ सुनीं और निचले स्तर पर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कुम्हार मोहल्ला के लोगों द्वारा पीने के पानी में मिलावट की शिकायत किए जाने पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मौके पर ही नगर निगम के निगरान इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

उन्होंने सख्ती से कहा कि लोगों के मुद्दे प्राथमिकता के आधार पर हल होने चाहिए और जैसे वे खुद विभिन्न वार्डों में जा रहे हैं, अधिकारी भी इसी तरह वार्डों में पहुँचकर लोगों की समस्याएँ सुनकर उनका हल करें। कैबिनेट मंत्री ने कूड़ा डंप साइट पर निर्देश दिए कि पुराने कूड़े का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए और शहर से उठाए जाने वाले गीले और सूखे कूड़े को निर्देशों के अनुसार संभाला जाए। 

उन्होंने इंदिरा नगरी के स्टेडियम का दौरा करते हुए यहाँ और सुविधाएँ बढ़ाने और यहाँ के अधूरे पड़े सामुदायिक हॉल को भी पूरा करने के निर्देश विभाग को दिए। उन्होंने सब्जी मंडी में पहुँचकर दुकानदारों से बातचीत की और सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी हासिल की।

डॉ. रवजोत सिंह ने मोहल्लों में पहुँचकर घर-घर जाकर पीने के पानी और सफाई संबंधी जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने अजीमगढ़ का दौरा कर इस इलाके में सड़कों की मरम्मत जल्दी कराने और बिजली के खंभों संबंधी भी मौके पर ही बिजली निगम के अधिकारियों को खंभे और तारें दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय बिना किसी योजना के शुरू किए गए प्रोजेक्टों के कारण शहर के विकास में ठहराव आ गया था, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार अब प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। 

पीने के पानी की समस्या संबंधी पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शहर के वाटर वर्क्स में और डिग्गियाँ बनाने की संभावनाएँ भी तलाशी जाएँगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अरुण नारंग ने कहा कि पंजाब सरकार शहरी विकास के प्रति दृढ़ संकल्पित है और शहर के विकास को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए ही आज कैबिनेट मंत्री द्वारा शहर का दौरा किया गया है।

इससे पहले यहाँ पहुँचने पर पूर्व विधायक अरुण नारंग, उपायुक्त अमरप्रीत कौर संधू, एस डी एम कृष्णा पाल राजपूत ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सुनील सचदेवा, मार्केट कमेटी अबोहर के चेयरमैन उपकार सिंह जाखड़, एडवोकेट हरप्रीत सिंह के अलावा स्थानीय नेता भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD