Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गुयाना को 59वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी

Shashi Tharoor, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जॉर्जटाउन , 26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 14:00 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गुयाना के बर्बिस शहर में आयोजित 59वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना के लोगों को शुभकामनाएं दी। सांसद 'ऑपरेशन सिंदूर' के वैश्विक जागरूकता अभियान और पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए गुयाना पहुंचे हैं।

शशि थरूर के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में कई दलों के नेता शामिल हैं। इनमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की शांभवी चौधरी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सरफराज अहमद, शिवसेना के मिलिंद मुरली देवड़ा, शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता, भाजपा के तेजस्वी सूर्या और तेलुगु देशम पार्टी के जीएम हरीश बालयोगी शामिल हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू भी शामिल हैं।

तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हमारे प्रतिनिधिमंडल ने बर्बिस में गुयाना के 59वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन आधी रात को गुयाना का राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हुआ। समारोह में हमारे प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी का विशेष रूप से उल्लेख किया गया, जो भारत और गुयाना के बीच मजबूत दोस्ती का प्रतीक है। हम भारत की ओर से गुयाना के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।"

मिलिंद देवड़ा ने भी एक्स पर पोस्ट किया, "हमारा प्रतिनिधिमंडल गुयाना का 59वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए जॉर्जटाउन से बर्बिस गया। वहां प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने हमारे सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया और भारत के प्रति गुयाना के मजबूत समर्थन को दोहराया।"पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। इस समारोह में गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली, उपराष्ट्रपति भरत जगदेव, प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स, मंत्री और अन्य प्रमुख हस्तियां भी मौजूद थीं।

संधू ने एक्स पर लिखा, "59वां गुयाना स्वतंत्रता दिवस समारोह। भारतीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को यह राष्ट्रीय कार्यक्रम देखने का सौभाग्य मिला, जिसमें राष्ट्रपति अली, उपराष्ट्रपति जगदेव, प्रधानमंत्री फिलिप्स, मंत्री और अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।" प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स ने गुयाना के 59वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। इस दौरान भारतीय प्रतिनिधियों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति के बारे में जानकारी दी।

 

Tags: Shashi Tharoor , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD