Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

आईपीएल 2025 : मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर टॉप पर पहुंची पंजाब किंग्स

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2025, Indian Premier League 2025, Mumbai Indians, Punjab Kings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 13:46 IST

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वह 19 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य मिला था। पंजाब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 187 बनाकर मैच सात विकेट से जीता। कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

पंजाब की जीत में जोश इंगलिस की बड़ी भूमिका रही। इंगलिस ने 42 गेंद में तीन छक्के और नौ चौके की मदद से 73 रन की पारी खेलकर पंजाब को जीत दिला दी। पारी का आगाज करने उतरे प्रियांश आर्या ने भी 35 गेंद में नौ चौके और दो छक्के लगाते हुए 62 रन की पारी खेली। प्रियांश और इंगलिस के बीच दूसरे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी हुई।

कप्तान श्रेयस अय्यर 16 गेंद में 26 और नेहल वढ़ेरा दो रन पर नाबाद रहे। प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके पहले, टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के 57 रन की मदद से 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे।

पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और वी. विजय कुमार ने दो-दो जबकि हरप्रीत बराड़ ने एक विकेट लिया था। मुंबई पर मिली इस जीत के बाद पंजाब किंग्स के 14 मैचों में नौ जीत और एक टाई मैच से मिले एक अंक के साथ कुल 19 अंक हो गए और टीम अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

इस हार के बाद यह भी तय हो गया है कि मुंबई इंडियंस अब चौथे नंबर पर ही रहेगी। सीजन की बेहद खराब शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस ने लीग के 14 मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। आईपीएल 2025 का आखिरी लीग मैच मंगलवार को आरसीबी और एलएसजी के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है जबकि एलएसजी बाहर हो चुकी है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2025 , Indian Premier League 2025 , Mumbai Indians , Punjab Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD