Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

नरेन्द्र मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो लगातार देश को ‘मन-की-बात’ बताते हैं - अनिल विज

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात नहीं, बल्कि देश के लोगों की मन की बात बताते हैं- अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 25 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 16:44 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो लगातार देश को ‘मन-की-बात’ बताते हैं क्योंकि ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात नहीं, बल्कि देश के लोगों की मन की बात होती हैं’’। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का ‘मन-की-बात’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे क्रियाकलापों और मुद्दों के बारे में बात करने का मकसद देश को विकसित और जागरूक करना है।

श्री विज आज अंबाला छावनी के सदर बाजार में अपने टी-ग्रुप के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन-की-बात’ कार्यक्रम के 122वें एपिसोड को सुनने के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। श्री विज ने कहा कि आज ‘मन-की-बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया है क्योंकि वर्तमान में ये मुद्दा चल रहा हैं। 

उन्होंने बताया कि वीरता के साथ हमारी सेना के सैनिकों ने इस युद्ध में अपने जौहर दिखाए हैं। इसी प्रकार से देश में नक्सलवाद फैल रहा है, उसके बारे में भी प्रधानमंत्री ने जिक्र किया है। ऐसे ही, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शेरों की संख्या बढ़ने का भी प्रधानमंत्री ने ‘मन-की-बात’ कार्यक्रम में जिक्र किया है।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार, ड्रोन दीदी कार्यक्रम के तहत बहुत महिलाओं को लाभ पहुंचा है जिसके बारे में भी प्रधानमंत्री बताया है। यदि कहीं पर शहद बनाया जा रहा है, तो उसका भी जिक्र प्रधानमंत्री जी द्वारा मन-की-बात कार्यक्रम में किया जाता है। 

श्री विज ने कहा कि इस प्रकार से सभी महत्वपूर्ण विषयों को प्रधानमंत्री जी के द्वारा ‘मन-की-बात’ कार्यक्रम के तहत बताया जाता है। उन्होंने बताया कि इन सब बातों का जिक्र करने का मतलब और मकसद है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोग प्रेरित होकर ऐसे प्रयोग कर काम करें ताकि हिंदुस्तान पूरी तरह से विकसित हो सकें।

इस अवसर पर टी ग्रुप से संजीव वालिया, कपिल विज, विपिन खन्ना, डॉ दिनेश अग्रवाल, विनीत जैन, गोपी सहगल, अनिल बहल, विकास बतरा, दीपक भसीन, तरुण सेठी, रमन छतवाल आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD