Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 3 के साथ आ रहा वापस, लेकिन इस बार होगा नया ट्विस्ट

Kapil Sharma, The Kapil Sharma Show, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai New
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 12:49 IST

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का सुपरहिट शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' वापस आ रहा है। नेटफ्लिक्स पर इसका तीसरा सीजन प्रसारित होगा। इस नए सीजन की शुरुआत 21 जून से होगी। कपिल की हंसी-मजाक और दिलचस्प बातचीत फिर से दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इस मजेदार कॉमेडी शो में कपिल शर्मा के साथ उनके पुराने साथी सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और हमेशा हंसती रहने वाली अर्चना पूरन सिंह भी नजर आएंगी, यानी इस बार के सीजन में कई जाने-पहचाने चेहरे फिर से दिखेंगे।

इस सीजन में नेटफ्लिक्स दुनिया भर के शो के सुपर फैंस को एक खास मौका दे रहा है। इस मौके के तहत फैंस शो के स्टेज पर आकर अपना हुनर दिखा सकते हैं। नए सीजन के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा, "नेटफ्लिक्स पर एक और सीजन के साथ वापस आना ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने परिवार के पास लौट आया हूं और इस बार हमारा परिवार और बड़ा हो रहा है!"

कपिल ने आगे कहा, "इस सीजन हमने कोशिश की है कि शो में करियर, जिंदगी, परिवार, प्यार जैसी अलग-अलग बातों को दिखाया जाए और इन सबको मजेदार तरीके यानी कॉमेडी के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाए। ताकि लोग हंसी के साथ-साथ जिंदगी की जरूरी बातों को भी समझें।"

उन्होंने कहा, "सीजन 3 में हमारे मजेदार बातों और शानदार मेहमानों के अलावा, नेटफ्लिक्स और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की टीम कुछ नया और खास लेकर आ रही है, ऐसा कुछ जो पहले नहीं हुआ था। हमें जो इतना प्यार मिला है, उसके बदले में हम इस बार अपने सुपर फैंस को खास मौका दे रहे हैं। अब लाइमलाइट उन पर होगी, उनकी कहानियां, उनकी खास बातें और उनका हुनर, सबकुछ उन्हें स्टेज पर पेश करने का मौका दिया जाएगा।"

इस आइडिया को लेकर कपिल शर्मा ने कहा, "इस बार हमने सोचा कि क्यों न अपने फैंस को भी शो का एक मजेदार हिस्सा बना दिया जाए? आखिर हमें अब 192 देशों में देखा जा चुका है… अब बारी है कि हम आपको अपने सुपर फैंस से मिलवाएं!"दर्शक अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Tags: Kapil Sharma , The Kapil Sharma Show , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai New

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD