Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

धमाल मचाने आ रहा 'हाउसफुल 5' का एक और गाना, 'कयामत' का टीजर रिलीज

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Abhishek Bachchan, Riteish Deshmukh, Housefull 5
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 May 2025

Last updated on: May 24, 2025, 18:17 IST

हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' का एक और गाना 'कयामत' का टीजर रिलीज हो चुका है। 'लाल परी' और 'दिल ए नादान' के बाद अब इंटरनेट पर धमाल मचाने के लिए एक और नया गाना रिलीज होने वाला है। दरअसल, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नए गाने का टीजर शेयर किया। 

साथ ही पोस्ट में बताया गया है कि यह पूरा गाना कब रिलीज होने वाला है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए गाने 'कयामत' का टीजर रिलीज किया। टीजर की शुरुआत दमदार और पेपी म्यूजिक के साथ होती है। इसके बाद फिल्म की स्टारकास्ट गाने पर डांस करती हुई दिखाई देती है। टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह गाना पार्टी सॉन्ग हो सकता है।

टीजर में शुरू में 'नच दी फिरे' गाने के बोल सुनाई देते हैं और फिर गाने के जोशीले बोल शुरू होते हैं, जिस पर गाने का नाम रखा गया है। सभी 'हाय कयामत.. कयामत.. तू है कयामत.. पूरी की पूरी कयामत है' गाने के बोल पर डांस स्टेप करते दिखते हैं।इस टीजर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा- ''सबसे धमाकेदार पूल पार्टी आपकी तरफ आ रही है! यह आम क्रूज नहीं बल्कि कयामत से भरा है! 'कयामत' गाना कल रिलीज होगा।''

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितिन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर लीड रोल में नजर आएंगे। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। बाकी कलाकार बाद में जुड़ते गए।

'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पहली कॉमेडी फिल्म साल 2010 में आई थी। दो साल बाद 'हाउसफुल 2' आई। इन दोनों फिल्मों को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। 2016 में 'हाउसफुल 3' रिलीज हुई, जिसे साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया। 2019 में 'हाउसफुल 4' पर्दे पर रिलीज हुई। इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया। अब 'हाउसफुल 5' का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Abhishek Bachchan , Riteish Deshmukh , Housefull 5

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD