Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी : विदेशी छात्रों के समर्थन में राघव चड्ढा, ट्रंप के प्रतिबंध को बताया गलत

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2025

Last updated on: May 24, 2025, 18:03 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के विदेशी छात्रों को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला देने से रोकने के फैसले को जहां विश्वविद्यालय ने कानूनी चुनौती दी है, वहीं आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी इस कदम की आलोचना की है। चड्ढा ने कहा कि यह फैसला न केवल छात्रों के सपनों और भविष्य को खतरे में डालता है, बल्कि शैक्षणिक स्वतंत्रता और वैश्विक सहयोग पर भी सीधा हमला है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप का यह हालिया कदम हार्वर्ड और अन्य जगहों पर पढ़ने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के सपनों और भविष्य के लिए खतरा है। हार्वर्ड समुदाय का गर्वित सदस्य होने के नाते, मैं समावेशन और शैक्षणिक स्वतंत्रता के समर्थन में अपनी पहचान को खुलकर जाहिर करता हूं। 

मैं हार्वर्ड और उन सभी अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के साथ खड़ा हूं जिनका भविष्य संकट में है। हमें शैक्षणिक स्वतंत्रता और वैश्विक सहयोग की रक्षा करनी चाहिए।"इससे पहले हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन के उस फैसले को संविधान विरोधी करार देते हुए अमेरिकी संघीय अदालत में एक मुकदमा दायर किया। 

यूनिवर्सिटी का कहना है कि यह कदम व्हाइट हाउस की राजनीतिक मांगों का विरोध करने पर प्रतिशोध स्वरूप उठाया गया है। यूनिवर्सिटी ने दावा किया है कि इस फैसले से हार्वर्ड के 7,000 से अधिक वीजा धारकों और स्वयं विश्वविद्यालय पर तुरंत और गंभीर असर पड़ेगा।

हार्वर्ड ने अपने मुकदमे में कहा, "सरकार ने महज एक दस्तखत से हार्वर्ड के एक-चौथाई छात्र समुदाय को मिटाने की कोशिश की है। ये वे अंतर्राष्ट्रीय छात्र हैं, जो विश्वविद्यालय की पहचान और मिशन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।" ट्रंप प्रशासन की ओर से गुरुवार को लिए गए इस फैसले में हार्वर्ड पर यह आरोप लगाया गया है कि उसने “अमेरिका विरोधी और आतंकी समर्थक” तत्वों को परिसर में यहूदियों पर हमला करने की छूट दी। 

इसके अलावा हार्वर्ड पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से तालमेल रखने का भी आरोप लगाया गया है और कहा गया कि 2024 तक विश्वविद्यालय ने एक चीनी अर्धसैन्य समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD