Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत जिले के 10 और सरकारी स्कूलों में 1.27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों से बदली नुहार

पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाकर नया इतिहास रचा: इंद्रजीत कौर मान

Inderjit Kaur Mann, Nakodar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 23 May 2025

Last updated on: May 24, 2025, 11:59 IST

राज्य सरकार की पहल ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत 1.27 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों के साथ जिले के 10 और सरकारी स्कूलों की सूरत बदल दी गई है। इनमें प्राईमरी एवं अपर प्राईमरी स्कूलों में क्रम अनुसार 37.03 लाख रुपये एवं 90.17 लाख रुपये की लागत के विकास कार्य शामिल हैं।

नकोदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक इंद्रजीत कौर मान ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरमहल में 14.51 लाख रुपये की लागत से बने आधुनिक क्लासरूम और अन्य विकास कार्यों को समर्पित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाकर नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकारी स्कूलों में बड़े सुधार हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों को न केवल बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाओं के मामले में मजबूत किया है, बल्कि परिणामों और विद्यार्थियों के प्रदर्शन के मामले में भी ये स्कूल किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

इसी तरह ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी गोहावर में 33.50 लाख रुपये, सरकारी प्राइमरी स्कूल भट्टियां में 3 लाख रुपये, सरकारी प्राइमरी स्कूल माहल में 2.55 लाख रुपये और सरकारी प्राइमरी स्कूल अट्टा में 2.66 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल मॉडल टाउन में 42.16 लाख रुपये, सरकारी प्राईमरी स्कूल पंधेर और कुलार में 10.50 लाख रुपये, सरकारी प्राईमरी स्कूल ईडा में 10.81 लाख रुपये तथा सरकारी प्राईमरी स्कूल बल्ल नऔ में 7.51 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

 

Tags: Inderjit Kaur Mann , Nakodar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD