Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2025 : मिशेल मार्श की शतकीय पारी की बदौलत एलएसजी ने जीटी को 33 रनों से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2025, Indian Premier League 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 22 May 2025

Last updated on: May 23, 2025, 15:37 IST

आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (जीटी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। मिशेल मार्श की ताबड़तोड़ 117 रनों की शतकीय पारी की बदौलत एलएसजी ने इस मुकाबले में 33 रनों से जीत दर्ज की। 

236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटी की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे साई सुदर्शन (21) और कप्तान शुभमन गिल (35) बड़ा स्कोर नहीं बना सके। हालांकि, बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने सधी शुरुआत की। तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (33) और रदरफोर्ड (38) ने भी तेजी से रन जुटाए। 

पांचवें नंबर पर आए शाहरुख खान ने 29 गेंदों पर तेजी से 57 रन बनाए और टीम को लक्ष्य के नजदीक ले जाने की कोशिश की। हालांकि, इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना सकी।

लखनऊ की तरफ से विल ओ'रूर्के ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा आवेश खान और आयुष बडोनी को दो-दो सफलता मिली, जबकि आकाश सिंह और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट चटकाए। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने बेहतरीन शुरुआत की। 

सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श ने 64 गेंदों पर ताबड़तोड़ 117 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े। वहीं, एडम मार्क्रम (36) और तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए निकोलस पूरन (56) ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। 

अंत में कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (16) रहे। इस तरह पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। वहीं, जीटी की तरफ से अरशद खान और साईं किशोर को एक-एक सफलता मिली, जबकि राशिद खान सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने दो ओवर में 26 रन लुटाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2025 , Indian Premier League 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD