Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एडवोकेट गोविंदर मित्तल ने वित्त मंत्री हरपाल चीमा की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विधायक और चेयरमैन भी शामिल हुए

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Advocate Govinder Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 22 May 2025

Last updated on: May 23, 2025, 12:49 IST

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य एडवोकेट गोविंदर कुमार मित्तल ने आज पंजाब के वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा की उपस्थिति में औपचारिक रूप से मार्केट कमेटी, मोहाली के चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया। श्री हरपाल सिंह चीमा ने इस अवसर पर चेयरमैन मित्तल को बधाई दी। 

इस अवसर पर पदभार ग्रहण करने से पहले श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। इस दौरान मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह, मलेरकोटला से विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान, पंजाब जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन एवं आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह प्रभारी डॉ. एस एस आहलूवालिया, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री हरचंद सिंह बर्स्ट, पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन श्री नील गर्ग, पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन श्री परमिंदर सिंह गोल्डी के अलावा पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल और आप मोहाली जिला अध्यक्ष प्रभजोत कौर के इलावा विभिन्न क्षेत्रों के एम सी और अन्य गणमान्य हस्तियों ने चेयरमैन मित्तल को बधाई दी और मुँह मीठा करवाया।

चेयरमैन मित्तल ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और कहा कि वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उन्हें मार्केट कमेटी मोहाली के चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी। उनके द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।

उन्होंने आगे कहा कि वह मान सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। मान सरकार पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है और इसके सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। 

वे लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं, अगर किसी को कोई समस्या है तो वे किसी भी समय उनसे संपर्क कर सकते हैं।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Advocate Govinder Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD