Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘पंजाब शिक्षा क्रांति’: जिले के 10 सरकारी स्कूलों में 77.11 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Sikhya Kranti, Inderjit Kaur Mann, Nakodar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 22 May 2025

Last updated on: May 23, 2025, 11:51 IST

राज्य सरकार की 'पंजाब शिक्षा क्रांति' पहल के तहत आज जिले के 10 सरकारी स्कूलों में 77.11 लाख रुपये के विकास कार्यों को समर्पित किया गया, जिसमें सरकारी प्राईमरी स्कूलों में 28 लाख रुपये और अपर प्राईमरी स्कूलों में 49.11 लाख रुपये के विकास कार्य शामिल है।विधानसभा क्षेत्र करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने गुरुवार को 'पंजाब शिक्षा क्रांति' के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल लधडा, सरकारी हाई स्कूल घोड़ेवाही और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिनपालके में 47.91 लाख रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इसी तरह नकोदर विधायक इंदरजीत कौर मान द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल ढड्डा हुंदल और सरकारी प्राइमरी स्कूल सिहारीवाल में 13.90 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।इन विकास कार्यों में साइंसलैब, आधुनिक क्लास-रूम, स्कूल की चारदीवारी तथा अन्य आवश्यक नवीनीकरण कार्य शामिल है।

उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई 'पंजाब शिक्षा क्रांति' की लहर आज राज्य के हर गांव और शहर के सरकारी स्कूल तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों को स्मार्ट क्लासरूम, साइंसलैब, कंप्यूटर लैब, खेल के मैदान, प्रोजेक्टर, इंटरएक्टिव पैनल, चारदीवारी और अन्य सुविधाओं से लैस किया है।

विकास कार्यों के उद्घाटन अवसर पर विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने जहां शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए है, वहीं सरकारी स्कूलों की छवि भी बदली है। सरकार सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मुहैया करवा रही है, यही कारण है कि लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजना पसंद करने लगे है।इसी तरह, ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों में 8.20 लाख रुपये और शाहकोट के दो स्कूलों में 7.10 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Sikhya Kranti , Inderjit Kaur Mann , Nakodar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD