Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बहुभाषी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म राजा शिवाजी' 1 मई, 2026 को देशभर में होगी रिलीज़

Riteish Deshmukh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 May 2025

Last updated on: May 22, 2025, 14:27 IST

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने आज अपनी आगामी महत्वाकांक्षी फिल्म, 'राजा शिवाजी' की रिलीज डेट की घोषणा की है। यह फिल्म महाराष्ट्र दिवस के शुभ अवसर पर, यानी 1 मई, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है, जो छह भाषाओं - मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

'राजा शिवाजी' में महाराष्ट्र की गौरवशाली गाथा और भारत के महानतम योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन को दर्शाया गया है, जिसे भारत और वैश्विक स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।बड़े पैमाने पर निर्मित, 'राजा शिवाजी' एक अद्वितीय सिनेमाई अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है, जिसमें सांस्कृतिक गौरव, मनोरंजक कहानी और उत्कृष्ट सिनेमाई कला का संयोजन है। 

फिल्म में हिंदी और मराठी सिनेमा के एक से बढ़कर एक बई लोकप्रिय कलाकारों, जैसे संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख,  और रितेश विलासराव देशमुख ने अभिनय किया है। 'राजा शिवाजी' उस युग की कहानी है जब साम्राज्य एक दूसरे से टकराते थे, जहां उनके बीच विद्रोह की ज्वाला भड़कती थी। 

वहीं युग इस युवा शिवाजी के असाधारण सफर को दर्शाती है, जिन्होंने तमाम बाधाओं को पार करते हुए शक्तिशाली ताकतों के खिलाफ विद्रोह किया और 'राजा शिवाजी' के रूप में जनता के लिए पूजनीय बने, जिन्होंने स्वराज की नींव रखी। फिल्म में संगीतकार अजय-अतुल और दिग्गज सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवन (जो मराठी सिनेमा में अपनी शुरुआत कर रहे हैं) सहित एक उत्कृष्ट रचनात्मक टीम शामिल है। फिल्म का निर्माण वर्तमान में मुंबई और महाराष्ट्र के वाई में चल रहा है, और यह दर्शकों को एक अद्भुत और भावनात्मक अनुभव प्रदान करने का वादा करती है।

जियो स्टूडियोज (मीडिया एंड कंटेंट बिजनेस - आरआईएल) की अध्यक्ष, ज्योति देशपांडे ने कहा, " 'राजा शिवाजी' सिर्फ एक फिल्म नहीं है - यह स्वराज्य विरासत और साहस का उत्सव है। इस कहानी को वही व्यक्ति जीवंत कर सकता है जिसके दिल में इसके लिए खास जगह हो, और रितेश ने जिनिलीया के साथ मिलकर इस जुनून को उद्देश्य के साथ किया है। हमारा लक्ष्य भाषा या स्थान की परवाह किए बिना, हर भारतीय तक शिवाजी महाराज के प्रेरणादायक जीवन को पहुंचाना है। 

इस फिल्म में  मनोरंजन उद्योग के कुछ बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है, यह प्रोजेक्ट हमारे सबसे महत्वाकांक्षी प्रयासों में से एक है - यह महाराष्ट्र की भावना और उसके महानतम सपूतों में से एक की वीरता को सिनेमाई सलाम है।"फिल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेता, रितेश विलासराव देशमुख ने कहा, " छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक ऐतिहासिक व्यक्ति नहीं हैं; वे एक भावना हैं जो हर भारतीय के दिल में बसती है।

उनके चरित्र पर फिल्म बनाना, उसका निर्देशन करना और उन्हें पर्दे पर चित्रित करना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी की बात है, और मैं ज्योति देशपांडे और जियो स्टूडियोज का मेरे इस विजन पर अटूट विश्वास के लिए आभारी हूं। इस कहानी को दर्शकों के सामने लाने के लिए महाराष्ट्र दिवस से बेहतर दिन और क्या हो सकता है, और आशा है कि फिल्म में कलाकारों की शानदार टीम इसे एक नए स्तर पर ले जाएगी। हम विनम्र हैं कि हमें उनकी कहानी को छह भाषाओं में बताने का मौका मिला है, जिससे यह वास्तव में एक राष्ट्रीय और वैश्विक अनुभव बन जाएगा।"

मुंबई फिल्म कंपनी की निर्माता, जिनिलीया देशमुख ने कहा, "यह फिल्म सालों के जुनून, तैयारी और उद्देश्य का परिणाम है। 'राजा शिवाजी' हमारा सबसे महत्वाकांक्षी सपना है - छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को एक श्रद्धांजलि और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सिनेमाई उपहार है। जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर काम करने से हमें एक अभूतपूर्व पैमाने पर सोचने और बनाने की ताकत मिली है। 

हमारा मानना है कि भारतीय सिनेमा के लिए विश्व मंच पर अपनी जगह बनाने का यह सही समय है, और यह कहानी इससे कम कुछ भी डिजर्व नहीं करती है।"जियो स्टूडियोज प्रस्तुत, ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख द्वारा मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले निर्मित, 'राजा शिवाजी' का निर्देशन रितेश विलासराव देशमुख ने किया है और यह फिल्म 1 मई, 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

 

Tags: Riteish Deshmukh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD