Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2025 : बुमराह-सैंटनर की दमदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में, डीसी को 59 रनों से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2025, Indian Premier League 2025, Mitchell Santner, Jasprit Bumrah, Suryakumar Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 May 2025

Last updated on: May 22, 2025, 14:26 IST

आईपीएल 2025 का 63वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। सूर्यकुमार यादव की नाबाद 73 रनों की अर्धशतकीय पारी के बाद जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर के तीन-तीन विकेट की बदौलत एमआई ने डीसी पर 59 रनों की बड़ी जीत दर्ज की और इसी के साथ टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बना ली। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही अपने शुरुआती तीन विकेट खो दिए थे। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (11), कप्तान फाफ डु प्लेसिस (6) और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (6) सस्ते में पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर समीर रिजवी (39) और विपराज निगम (20) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम को जीत के नजदीक पहुंचाने में भी नाकाम रहे। 

इनके अलावा आशुतोष शर्मा ही 18 रन बना सके। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।मुंबई इंडियंस की तरफ से मिचेल सैंटनर और जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक तीन-तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा को एक-एक सफलता मिली।पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की तरफ से सलामी बल्लेबाज रिकेल्टन (25) और रोहित शर्मा (5) ने पारी की शुरुआत की। 

तीसरे नंबर पर विल जैक्स ने 21 रन बनाए। चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए, जिसमें सात चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। वहीं तिलक वर्मा ने टीम स्कोर में 27 रनों का योगदान दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या (3) सस्ते में मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हुए। अंत में नमन धीर ने आठ गेंदों पर नाबाद ताबड़तोड़ 24 रन बनाए।दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। वहीं, दुश्मन्था चमीरा, मुस्तफिजुर और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2025 , Indian Premier League 2025 , Mitchell Santner , Jasprit Bumrah , Suryakumar Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD