Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अल्लू अर्जुन जूनियर एनटीआर के ट्रेनर के साथ एटली की 'एए22' के लिए बहाया पसीना

Allu Arjun, Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 May 2025

Last updated on: May 22, 2025, 13:37 IST

'पुष्पा 2: द रूल' के बाद, अल्लू अर्जुन एटली की अगली फिल्म में एक और रोमांचक अवतार के साथ फिल्म प्रेमियों को खुश करने के लिए तैयार हैं। इसका संभावित नाम 'एए22xए6' है। इस फिल्म में अपनी भूमिका की तैयारी के लिए एक्टर अल्लू अर्जुन बड़े स्तर पर फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं। उन्हें इस यात्रा में सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर लॉयड स्टीवंस द्वारा गाइड किया जा रहा है। 

इंस्टा फैंस को उनकी तैयारी की एक झलक देते हुए, स्टीवंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्टर के इंटेंस वर्कआउट सेशन की एक फोटो पोस्ट की।एए (अल्लू अर्जुन) ने स्टीवंस के बैकग्राउंड में अपनी फिटनेस वॉच की एक तस्वीर खींची।स्मार्टवॉच से पता चला कि 'अला वैकुंठपुरमुलू' के एक्टर ने जिम में पसीना बहाते हुए 295 किलो कैलोरी बर्न की थी, जबकि उनकी औसत हार्टबीट 140 बीपीएम थी और वास्तविक बीपीएम 101 से 167 के बीच थी। स्टीवंस ने कैप्शन में "अल्लू अर्जुन पीओवी" लिखा।

एए से पहले, सेलिब्रिटी ट्रेनर ने रणवीर सिंह, एनटीआर और महेश बाबू को किरदार के लिए उनके मनचाहा लुक पाने में मदद की थी। उन्होंने एसएस राजामौली की 'आरआरआर' में एनटीआर के साथ काम किया, जिसमें राम चरण भी उनके साथ थे। अगर रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए, तो इस अनटाइटल्ड ड्रामा में अल्लू अर्जुन डबल रोल में होंगे, जबकि पहले चर्चा थी कि फिल्म में दो हीरो होंगे। एए की टीम ने पुष्टि की है कि 'एए22xए6' में अल्लू अर्जुन ही मुख्य भूमिका में होंगे।

सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म के निर्माताओं ने इस साल अप्रैल में बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। अपने एक्स टाइमलाइन पर, प्रोडक्शन बैनर ने लिखा, "लैंडमार्क सिनेमैटिक इवेंट के लिए तैयार हो जाइए। 'एए22xए6' - सन पिक्चर्स की ओर से एक शानदार कृति"।उन्होंने एक घोषणा वीडियो जारी किया जिसमें फिल्म पर काम कर रहे विश्व स्तरीय तकनीशियनों ने स्क्रिप्ट के बारे में अपने विचार साझा किए।

'आयरन मैन 2' और 'ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट्स' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले वीएफएक्स सुपरवाइजर जेम्स मैडिगन ने कहा, "मैंने अभी-अभी स्क्रिप्ट पढ़ी है और मैं कहना चाहता हूं कि मेरा सिर अब भी घूम रहा है।"

 

Tags: Allu Arjun , Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD