Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

फरीदकोट में गैंगस्टर अर्श डल्ला के दो साथी गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

अर्श डल्ला के संपर्क में था गिरफ्तार किया आरोपी विशाल और विरोधी गैंग के सदस्य को खत्म करने की बना रहा था योजना: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Faridkot Police, Faridkot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 21 May 2025

Last updated on: May 21, 2025, 18:51 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फरीदकोट पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में विदेशी गैंगस्टर अर्श डल्ला के दो साथियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान श्री मुक्तसर साहिब निवासी विशाल सिंह और फिरोजपुर के गांव गेमवाला निवासी ओंकार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो .30 बोर की पिस्तौलें और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी विशाल सिंह, जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था, अपने विरोधी गिरोह के सदस्य को खत्म करने की सरगरमी से योजना बना रहा था। आरोपी लगातार अपने विदेशी हैंडलरों के संपर्क में था और पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के निर्देशों का इंतजार कर रहा था।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में अन्य साथियों की पहचान करने और अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच जारी है। ऑपरेशन के संबंध में विवरण साझा करते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि डीएसपी राजन परविंदर की अगुवाई में एजीटीएफ की टीमों ने फरीदकोट क्षेत्र में आरोपियों की तलाश कर उन्हें फरीदकोट पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में सादिक के दाना मंडी चौक के पास से गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार बरामद किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ इरादतन कत्ल, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट आदि के कई मामले दर्ज हैं। इस संबंध में फरीदकोट के थाना सादिक में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 52, दिनांक 21/05/2025 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Faridkot Police , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD