Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अब ‘‘आप’’ के छात्र संगठन का नाम एसैप, केजरीवाल ने किया लॉन्च

केजरीवाल ने कहा, एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एसैप) युवाओं को वैकल्पिक राजनीति का मंच देगा

Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Saurabh Bharadwaj,Anurag Dhanda, Anmol Gagan Mann,Janarail Singh, Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 May 2025

Last updated on: May 21, 2025, 14:46 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कांस्टिट्यूशन क्लब में पार्टी के छात्र संगठन को एक नए नाम व कलेवर के साथ री-लॉन्च किया। अब इसका नया नाम एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एसैप) होगा। उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एएसएपी न सिर्फ़ छात्र राजनीति को एक नई दिशा देगा, बल्कि वैकल्पिक राजनीति का एक सशक्त मंच भी बनेगा। इसके ज़रिए हम एक ऐसी युवा पीढ़ी तैयार करेंगे जो राजनीति की परिभाषा को बदलेगी और देश के लिए काम करेगी। युवाओं की ऊर्जा अब बदलाव की राजनीति में लगेगी। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 75 साल से चल रही मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स ही हमारे देश की सभी समस्याओं की जड़ है। मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स में शिक्षा माफिया का राज मिलेगा, जबकि आम आदमी पार्टी की अल्टनेटिव पॉलिटिक्स में सबको समान शिक्षा का हक मिलेगा। इस दौरान पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा, सांसद गुरमीत सिंह, अनमोल गगन, वरिष्ठ नेता अवध ओझा, विधायक जनरैल सिंह समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे। 

एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स का लोगो लॉन्च कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छात्र विंग एएसएपी को लॉन्च करके बड़ी खुशी हो रही है। वैकल्पिक राजनीति और मुख्यधारा की राजनीति क्या है? आज हमारे देश के सामने बहुत सारी समस्याएं हैं। किसी भी देश के सामने किसी भी वक्त समस्याएं तो होती ही हैं। लेकिन आज हमारे देश के सामने बेसिक समस्याएं हैं। 

लोगों के पास खाने के लिए नहीं है, शिक्षा नहीं हैं, कोई बीमार हो जाए तो इलाज नहीं हैं। भारत को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं। लेकिन आज भी पर्याप्त अस्पताल, दवाइयां नहीं हैं। सड़कें नहीं हैं, बेरोजगारी हैं। आज कोई खुश नहीं हैं। देश के अंदर व्यापारी, महिलाएं, छात्र दुखी हैं। इंडस्ट्री का बुरा हाल है। चारों तरफ बुरा हाल है। इन सारी समस्याओं की जड़ मौजूदा दौर की राजनीति है। इसी को हम मुख्यधारा (मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स) की राजनीति कहते हैं।

केजरीवाल ने बताया, यह है मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स

अरविंद केजरीवाल ने छात्र विंग को मेन स्ट्रीम राजनीति को समझाते हुए कहा कि पिछले 75 साल से एक ही ढर्रे पर कांग्रेस, भाजपा समेत दूसरी पार्टियों की राजनीति चली आ रही है। जिसे हम मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स कहते हैं। 75 साल से चली आ रही आ रही मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स ही आज हमारे देश की सभी समस्याओं की जड़ है। हमारी जिंदगी के हर मुद्दे को राजनीति छूती है। 

यह जो बिजली आ रही है, यह भी राजनीति की वजह से आती है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली में 10 साल सरकार थी और 24 घंटे बिजली आती थी। लेकिन आज दिल्ली में पावर कट लगने लगे हैं। आम जनता के घर में बिजली आएगी या नहीं आएगी, इसमें भी राजनीति है। सस्ती बिजली मिलेगी या महंगी मिलेगी, सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं मिलेगी, इसमें भी राजनीति है। हर छोटी से लेकर बड़ी चीज तक में राजनीति है। इसलिए युवाओं को राजनीति का हिस्सा बनना पड़ेगा, राजनीति करनी पड़ेगी और राजनीति में भाग लेना पड़ेगा। 

आम आदमी पार्टी करती है अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 10 साल राज किया और अभी पंजाब में हमारी सरकार है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जिस तरह का काम और राजनीति की, उसे वैकल्पिक राजनीति कहते हैं। हम कहते हैं कि स्कूल बनने चाहिए। लेकिन मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स के लोग कहते हैं कि अच्छे स्कूल नहीं होने चाहिए। हम कहते हैं कि लोगों को अच्छा इलाज मिलना चाहिए। पिछले 10 साल में हमने दिल्ली में ढेरों शानदार स्कूल बनाए। 

सारे सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। 10 साल तक प्राइवेट स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने दी। दिल्ली में भाजपा की सरकार बने तीन महीने भी नहीं हुए हैं। इन्होंने सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया बच्चे और पैरेंट्स बता रहे हैं। स्पेशलाइज्ड एक्सिलेंस के स्कूल सबसे शानदार होते थे। उनको भी बर्बाद करना चालू कर दिया है। क्योंकि शानदार स्कूल बनाना मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स का हिस्सा नहीं हैं। हमारी वैकल्पिक राजनीति (अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स) का हिस्सा है कि अमीर-गरीब सबको अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। 

मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स में फीस नहीं देने पर बच्चों को स्कूल में प्रवेश नहीं मिलता है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 10 साल तक आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा माफिया को कंट्रोल करके रखा था, उन्हें ध्वस्त कर दिया था। शिक्षा माफिया को खत्म करने में बड़ी मेहनत करनी पड़ी, हमें बहुत धमकियां मिलीं। हमें शिक्षा माफिया के खिलाफ हिम्मत दिखानी पड़ी। बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों के मालिक छोटे लोग नहीं हैं। इतने बड़े-बड़े लोगों का हम लोगों ने सामना किया और 10 साल तक उनको फीस नहीं बढ़ाने दी। 

भाजपा की दिल्ली में सरकार बने तीन महीने ही हुए हैं और सारे प्राइवेट स्कूल फीस बढ़ा रहे हैं। बढ़ी फीस नहीं देने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश से रोकने के लिए स्कूलों ने बाउंसर तक लगा दिए हैं। यही मेन स्ट्रीम राजनीति है। मेन स्ट्रीम राजनीति मंे शिक्षा माफिया का राज होगा, शिक्षा माफिया बच्चों को स्कूलों में घुसने नहीं देगा। अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स में गरीब-अमीर बच्चे को एक जैसी शिक्षा मिलेगी। 

मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स में पावर कट लगते हैं और ‘‘आप’’ की अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स में 24 घंटे बिजली आती है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 10 साल के शासन में हमने दिल्ली में 24 घंटे बिजली कर दी। यह एक अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स है। वहीं, भाजपा की सरकार आते ही दिल्ली में तीन से चार घंटे के पावर कट लग रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस की भी बिजली कंपनियों से सांठगांठ थी। लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन बिजली कंपनियों को सीधा कर दिया और उनकी मनमर्जी बंद कर दी। जैसे ही दिल्ली से ‘‘आप’’ की सरकार गई, तीन महीने के अंदर ही बिजली कंपनियों की नौटंकी चालू हो गई। उनकी यह मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है। 

दुनिया एआई की बात कर रही और ये हमारे बच्चों को हिन्दू-मुसलमान सिखा रहे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक तरह पूरी दुनिया एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की बात कर रही है और दूसरी तरह, ये लोग 24 घंटे आपके बच्चों को सिर्फ हिन्दू-मुसलमान सिखाते हैं। जबकि इनके बच्चे विदेश में जाकर पढ़ते हैं। इनके सभी नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं और ये आम आदमी के बच्चों के हाथों में डंडे देकर मस्जिदों के सामने भेजते हैं और हिन्दू-मुसलमान कराते हैं।

यह भाजपा-कांग्रेस की मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है। आम आदमी पार्टी की पॉलिटिक्स 140 करोड़ लोगों को इकट्ठा करके भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है। देश के सरकारी पैसे को जमकर लूटना इनकी पॉलिटिक्स है। इन्होंने दिल्ली में 250 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर लागत से एक सड़क बनाई है। एक किलोमीटर सड़क बनाने में 250 करोड़ रुपए खर्च कर डाले। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने देश का सारा सामान उठाकर अपने एक दोस्त को दे दिया। इन्होंने अपने दोस्त को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, आसमान, पाताल और जमीन भी दे दी। इन दोनों पार्टियों की सरकार में जमकर भ्रष्टाचार है। इसी का मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स कहते हैं। दूसरी तरफ, सरकार के एक-एक पैसे को बचाने, उसका जनता के हित में इस्तेमाल करने, ईमानदारी से सरकार चलाने को अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स कहते हैं।

देश का विकास कर ऊंचाइयों पर ले जाना ‘‘आप’’ की अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने जब आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था, तब कहते थे कि ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़े जा सकते। चुनाव में दो नंबर का पैसा इस्तेमाल करना ही पड़ता है। आम आदमी पार्टी ने ईमानदारी से चुनाव लड़ा और जीत कर दिखाया। बेइमानी, हिंसा, गुंडागर्दी, फर्जी वोट जुड़वाना, सही वोट कटवाना, वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ करना मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है और ईमानदारी से जनता का दिल जीतकर चुनाव जीतना अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स है।

जो आपके खिलाफ बोले, उसको पकड़कर जेल में डालना मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है और विरोधी विचारधारा के लोगों को अपना पक्ष रखने की आजादी देना अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स है। गुंडागर्दी करना, गालियां देना, हिंसा करना, डराना, घमकाना इनकी मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स है और देश का विकास करके ऊंचाइयों पर ले जातना हमारी अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स है। 

एसैप में डिस्कशन, शोसल, कल्चरल ग्रुप बनाए जाएंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब 16-17 साल का बच्चा कॉलेज में जाता है। उस दौरान वह आदर्शवाद से भरा होता है और देश-समाज के लिए कुछ करना चाहता है। लेकिन कॉलेज में वह छात्र राजनीति, गुंडागर्दी, मारपीट देखता है और कई बच्चे उसकी का हिस्सा बन जाते हैं। एसैप को इसी को खत्म करना है और एक अल्टनेटिव पॉलिटिक्स तैयार करनी है। छात्र राजनीति केवल चुनाव लड़ने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

चुनाव लड़ना छात्र राजनीति का सिर्फ एक हिस्सा होना चाहिए। देश के केवल 5 फीसद कॉलेजों में ही चुनाव होते हैं। बाकी कॉलेजों में चुनाव नहीं होते हैं। एसैप के जरिए छात्रों के ढेरों ग्रुप बनाए जाएंगे। इसमें डिस्कशन, शोसल, कल्चरल ग्रुप बनाए जाएंगे। इसमें छात्रों को सोशल, कल्चरल गतिविधि करने और समाज के साथ जुड़ने के लिए बहुत सारे द्वार उपलब्ध कराए जाएंगे। 

आने वाले समय में अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स ही देश की मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स बनेगी- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताते हुए कहा कि एसैप के जरिए पूरे देश के कॉलेजों में ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा। लोगों को अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स और मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स के बारे में सोचने के लिए मजबूर किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि एक ऐसा समय आएगा कि आज मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स करने वाली पार्टियां भी आम आदमी पार्टी की अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स को अपनाएगी और आने वाले समय में अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स ही देश की मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स बनेगी। एसैप के जरिए पूरे देश में एक नई पीढ़ी तैयार की जाएगी जो देश के लिए काम करेगी और राजनीति की परिभाषा बदलेगी। पॉलिटिक्स बहुत गंदा शब्द हो गया है, इसको सही बनाया जाएगा। देश के विकास, प्यार, मोहब्बत की पॉलिटिक्स को मेन स्ट्रीम पॉलिटिक्स बनाया जाएगा। 

एसैप पूरे देश में शिक्षा सुधार का चेहरा, दिमाग और आवाज बनेगा- मनीष सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक नई सोच और विजन के साथ स्टूडेंट्स विंग को लॉन्च किया है। आम आदमी पार्टी की तरह एसैप भी वैकल्पिक राजनीति की बात करेगा। आज देश में जो भी रानीति व नीति सुधार की जरूरत है, वह एसैप है। हम बहुत सारी चीजों में पीछे हैं। अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि आजादी के बाद से देश के किसी एक राज्य में एक भी सरकार नहीं बनी जो अपना एक कार्यकाल सिर्फ शिक्षा में झोंक दे। 

दुनिया के बहुत सारे देशों में नर्सरी-केजी के बच्चों को एआई के जरिए एक-एक छात्र की मैपिंग और मार्किंग करके उनका विकास देख रहे हैं। वह छात्र क्या सीख रहा है, उसके विकास में कहां कमी हर जा रही है। ऐसे में हम भारत में आजादी के 75 साल बाद 11वीं,12वी के छात्र को स्कूलों में कम्प्यूटर रखकर टाइपिंग सीखा रहे हैं। कट-पेस्ट सीखा रहे हैं। 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी को एसैप को याद रखना है। हमारे पास समय नहीं हैं, अब हमें क्रांति करनी है। आम आदमी पार्टी की अब तक यात्रा में एक बड़ी उपलब्धि रही है कि आज देश में आम आदमी पार्टी एक वैकल्पिक राजनीति का नाम बन गई है। शिक्षा की बात करते हैं तब आम आदमी पार्टी का नाम आता है और आम आदमी पार्टी की बात करें तब शिक्षा का नाम आता है। हम उम्मीद करते हैं कि स्टूडेंट्स विंग के लोग इसे वैकल्पिक राजनीति की दिशा में लेकर जाएंगे। 

एसैप केवल आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने वाले स्टूडेंट्स का विंग नहीं है। देश के 50 हजार कॉलेज व यूनिवर्सिटी में डिग्री-डिप्लोमा करने वाले छात्रों की संख्या लगभग 8 करोड़ है। इन 50 हजार कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में से केवल 5 फीसद में ही चुनाव होता है। हम चाहते हैं कि एक दिन हर कॉलेज यूनिवर्सिटी में एएसएपी का अध्यक्ष, सचिव चुन कर आए। 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि एएसएपी का काम कॉलेज-यूनिवर्सिटी के बच्चों में कूट-कूट कर देशभक्ति की भावना भरनी है। आम आदमी पार्टी जहां पर भी सरकार बनाने का मौका मिलता है, वहां शिक्षा में सुधार करने का प्रयास करती है। लेकिन पार्टियों और सरकारों का भी शिक्षा सुधार करने की जरूरत है। असली सुधार छात्रों के बीच से आएगा। आज छात्र सबसे ज्यादा हाइटेक हैं। 

एएसएपी को देखना होगा कि छात्रों को लेकर शिक्षा में क्या कमी रह जा रही है। जहां कमी है, वहां एसैप को आवाज उठानी पड़ेगी। आज नए युग की यूनिवर्सिटी में मैथमेटिक्स, सोशल साइंस और भाषा पढ़ाने के क्या तरीके अपनाए जा रहे हैं, आज किसी यूनिवर्सिटी में मैथमेटिक्स कैसे पढ़ाया जा रहा है, वह दिल्ली यूनिवर्सिटी या अन्य किसी यूनिवर्सिटी में क्यों नहीं पढ़ाया जाना चाहिए। 

कैलिफोर्निया की यूनिवर्सिटी में जो रिसर्च हुई है, वह गुजरात-पंजाब की युनिवर्सिटी में क्यों नहीं पढ़ाया जाना चाहिए। यह आवाज एसैप उठाएगा। एएसएपी जब शिक्षा सुधार की आवाज उठाएगा तो सारी राजनीति पार्टियां सुधार के लिए बाध्य हांेगी। एसैप पूरे देश में शिक्षा सुधार का चेहरा-दिमाग और आवाज बनेगा। आम आदमी पार्टी एक पार्टी होने के नाते यह छात्र विंग लॉन्च नहीं कर रही है, बल्कि वैकल्पिक राजनीति करने के लिए लॉन्च कर रही है। 

एसैप ऐसा फोरम बनेगा, जहां देश-समाज के लिए कुछ करने की भावना हो- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारी यह कोशिश रहेगी कि छात्रों को जितना हो सकेगा, समर्थन करेंगे। हम चाहते हैं कि छात्रों का एक ऐसा फोरम तैयार हो, जहा पर देशभक्ति की भावना, देश-समाज के लिए कुछ करने की भावना हो, उस उर्जा को चैनलाइज्ड कर सकें। छात्र संगठन आगे रहेगा और पीछे से आम आदमी पार्टी आगे बढ़ाने में मदद करेगी। संगठन का नेतृत्व छात्रों के हाथ में होगी और अपने तरीके से इस संगठन को चलाएंगे। 

एसैप का उद्देश्य केवल चुनाव नहीं, बल्कि सामाजिक कार्य और लोकतंत्र को समझना भी है- अनुराग ढांडा

“आप” के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि आज एसैप की नई शुरुआत हुई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह संगठन अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेगा। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह संगठन छात्रों को सही दिशा दिखाएगा और देश के लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान देगा। हम सब मिलकर इन लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करेंगे। 

उन्होंने कहा कि कई लोग सोचते हैं कि छात्र राजनीति केवल चुनाव लड़ने तक सीमित है। लेकिन यह धारणा गलत है। देश में 50,000 से अधिक कॉलेज हैं, लेकिन उनमें से केवल 5 फीसद में ही छात्रसंघ चुनाव होते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि इन कॉलेजों में छात्र संगठन नहीं होने चाहिए। छात्र संगठन का उद्देश्य केवल चुनाव नहीं, बल्कि सामाजिक कार्य, देश से जुड़ाव और लोकतंत्र को समझना है। इससे छात्र भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर लोकतंत्र में योगदान दे सकते हैं।

जूनून और जज्बे से भरे युवा ही देश में क्रांति और बदलाव लाते हैं- अनमोल गगन

पंजाब सरकार में पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि युवा ही क्रांति और बदलाव लाते हैं, क्योंकि उनमें जुनून, ताजगी और देश के लिए जज्बा होता है। भारत आजादी के बाद भी पीछे क्यों है? क्योंकि देश के नेता केवल 50 वर्ष से अधिक आयु के वोट देने वाले लोगों को महत्व देते हैं, जबकि 20-35 वर्ष के युवा वोटिंग से दूर रहते हैं। 

अरविंद केजरीवाल पहले राजनेता हैं, जिन्होंने युवाओं को अवसर दिया। मैं इसका उदाहरण हूं। जॉन एफ कैनेडी का कथन है, “यह मत देखो कि देश आपके लिए क्या कर रहा है, बल्कि यह देखो कि आप देश के लिए क्या कर सकते हैं।” केवल सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बदलाव नहीं आएगा। युवाओं को संगठित होने की जरूरत है। 

एसैप से जुड़कर युवाओं को देश की दिशा बदलने का मौका मिलेगा- गुरमीत सिंह

पंजाब से “आप” के लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह ने कहा कि एसैप एक नई राजनीति का मंच है, जो समझौता और सेटलमेंट की पुरानी राजनीति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस पहल से जुड़कर देश की दिशा बदलने का मौका मिलेगा। अरविंद केजरीवाल ने नई राजनीति की शुरुआत की, जिसने वंशवाद को खत्म किया।

यह मंच उन युवाओं के लिए है जो पुरानी राजनीति को चुनौती देना चाहते हैं। राजनीति केवल विधायक या सांसद बनने तक सीमित नहीं है। युवाओं को राजनीति में रुचि लेनी चाहिए, क्योंकि यह शिक्षा, नौकरी और बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली को प्रभावित करती है। अगर युवा राजनीति से दूरी बनाएंगे, तो देश का भविष्य तय करने में उनकी भूमिका नहीं होगी। 

एसैप का मुख्य उद्देश्य जनता को शासन होने का अहसास दिलाना है- अवध ओझा

वरिष्ठ नेता अवध ओझा ने कहा कि लोकतंत्र दुनिया का सबसे महान सिद्धांत है। महात्मा गांधी का स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान रहा। जबकि लड़ाई करते हुए कहीं नहीं दिखे। उन्होंने लड़ाई से बड़ा काम जागरूक करने का काम किया। आज हमारे देश की सबसे बड़ी जरूरत है कि देश की जनता यह समझे कि इस देश का पूरा शासन, सत्ता उसके हाथ में हैं और लोकतंत्र में उसे मांगना क्या है? 

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सबसे बड़ा काम शिक्षा सुधार का किया। मनीष सिसोदिया को शिक्षा सुधार का जनक कहा जाता है। उन्होंने कहा कि एसैप का उद्देश्य जनता को यह एहसास दिलाना है कि वे शासक हैं और अपनी जरूरतों की मांग सरकार से करें। उन्होंने छात्र राजनीति को आधुनिक विश्व में महत्वपूर्ण बताते हुए माजिनी के “यंग इटली मूवमेंट” और भारत के “यंग बंगाल मूवमेंट” का उदाहरण दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि एएसएपी भारत में जनता को जागृत कर प्रजातंत्र को मजबूत करेगी।

 

 

Tags: Arvind Kejriwal , Manish Sisodia , Saurabh Bharadwaj , Anurag Dhanda , Anmol Gagan Mann , Janarail Singh , Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD