Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मुंबई-गोवा हाईवे पर जगबुडी नदी में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

Hadsa, Tragedy, Acident, Mumbai Goa Highway Accident, Mumbai Goa Highway Accident News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रत्नागिरी , 19 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 13:28 IST

महाराष्ट्र के मुंबई-गोवा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक कार जगबुडी नदी में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और ड्राइवर घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग मुंबई के मिरा रोड से रत्नागिरी के देवरुख में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी कार चालक का मुंबई-गोवा हाईवे पर जगबुडी नदी के पास नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। 

इस दुर्घटना में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इससे पहले, 28 अप्रैल को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सड़क हादसा सामने आया था, जहां चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह भीषण दुर्घटना मुंबई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भंडारा शहर के निकट बेला गांव में हुई थी। 

एक बोलेरो गाड़ी रायपुर से नागपुर की ओर जा रही थी। जब गाड़ी बेला गांव के पास पहुंची, तभी नागपुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

बीते दिनों महाराष्ट्र में हादसों में कई दुर्घटनाएं सामने आई हैं। 18 अप्रैल को भी मुंबई के चेंबूर इलाके में बीएमसी का कचरा ट्रक ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पलट गया था। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे।

इससे पहले महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में 15 अप्रैल को हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 घायल हो गए थे। यह हादसा खामगांव-नांदुरा हाईवे पर हुआ, जहां मध्य प्रदेश परिवहन निगम की बस और ईंटों से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी।

 

Tags: Hadsa , Tragedy , Acident , Mumbai Goa Highway Accident , Mumbai Goa Highway Accident News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD