Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

‘देश सबसे पहले...‘तुर्किये बॉयकॉट’ पर बोलीं मंजरी फडनीस

Manjari Fadnnis, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 19:10 IST

भारत-पाकिस्तान तनाव पर पड़ोसी देश का समर्थन करने वाले तुर्किये का आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी विरोध करते नजर आ रहे हैं। भारत में 'तुर्किये बॉयकॉट' की मांग उठने लगी है। अभिनेत्री रूपाली गांगुली, कुशाल टंडन, विशाल मिश्रा के बाद अब अभिनेत्री-गायिका मंजरी फडनीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान मंजरी ने 'तुर्किये बॉयकॉट' पर कहा कि वह देशभक्त हैं और सबसे पहले देश आता है।

जब उनसे पूछा गया कि तुर्किये और अजरबैजान जैसे देशों ने आतंकवाद पर पाकिस्तान का खुलेआम समर्थन किया है तो क्या पर्यटन और अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने के लिए उनका बहिष्कार किया जाना चाहिए?इस पर फडनीस ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी ऐसे देश या व्यक्ति का समर्थन नहीं कर सकतीं जो उनकी मातृभूमि का अनादर करता है या उसका विरोध करता है। उनके लिए, राष्ट्रीय गौरव और निष्ठा सबसे पहले है। वह हर चीज से ऊपर अपने देश के साथ मजबूती से खड़ी रहना पसंद करती हैं।

मंजरी फडनीस ने बताया, "कोई भी देश या व्यक्ति जो मेरे देश का अनादर करता है या उसके खिलाफ खड़ा होता है, मैं उनका समर्थन नहीं कर सकती। मेरी निष्ठा हमेशा मेरे देश के प्रति है।"अभिनेत्री-गायिका ने बताया, “मेरे घर का माहौल देशभक्ति वाला रहा है। मैं एक आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हूं, मेरे पिता ने सेना में ड्यूटी की है। 

मैं देशभक्त हूं। मैंने अपना पूरा बचपन सेना के अधिकारियों के बीच बिताया। मैंने खुद देखा है कि भारतीय सेना कैसे काम करती है और वे कितने समर्पित और अनुशासित हैं। उस अनुभव ने मुझे देश के साथ गहरा और मजबूत संबंध बनाने में मदद की।”बातचीत के दौरान मंजरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। 

उन्होंने बताया, “जरूरी नहीं कि सोशल मीडिया पर आप पोस्ट शेयर नहीं कर रहे हैं तो देश के प्रति आपकी भावनाएं नहीं हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से हमारे देश ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी है, उस पर मुझे गर्व है। मुझे लगता है कि हम सभी देश के लिए एकजुटता में एक साथ आए हैं, देश की एकता देखने को मिली।”

 

Tags: Manjari Fadnnis , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD