Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल

 

सोनीपत में धूमधाम से मनाया गया गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस, सीएम सैनी ने लिया हिस्सा

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Mohan Lal Badoli, Sonipat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 18 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 18:50 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सोनीपत की नई अनाज मंडी में आयोजित श्री गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने 104 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही, दिव्यांगजनों को 100 ट्राईसाइकिल और 30 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की। समारोह में उन्होंने गुरु गोरखनाथ के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व जताया। 

मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में कहा, "श्री गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस की सभी देशवासियों को बधाई। मुझे खुशी है कि इस अवसर पर सोनीपत में 104 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है। गुरु गोरखनाथ ने समाज को योग और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी हमें प्रेरित करती हैं। 

संत-महापुरुषों की विरासत को संभालने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस मठ के महंत हैं, वह गोरखनाथ मठ ही है। राम मंदिर निर्माण में गोरखनाथ मठ का मुख्य सहयोग रहा है। गुरु गोरखनाथ ने ही योग को अपनाने पर जोर दिया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में योग को बढ़ावा मिल रहा है।"

सीएम सैनी ने योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “गुरु गोरखनाथ ने योग को जन-जन तक पहुंचाया। पीएम मोदी के नेतृत्व में योग वैश्विक पहचान बना रहा है। हरियाणा में योग आयोग का गठन किया गया है और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यायामशालाएं खोली जा रही हैं।सीएम सैनी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर भारतीय सेना की सराहना की। 

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। 'ऑपरेशन सिंदूर' ने विश्व को देश की सैन्य शक्ति का लोहा मनवाया। पहलगाम हमले का जवाब देने के लिए सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। यह नए भारत का प्रतिशोध है। भारत कभी आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।"

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछड़ा वर्ग की योजनाओं का जिक्र अपने भाषण में करते हुए कहा कि ओबीसी समाज को आज हर योजना का लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। नौकरी और शिक्षण संस्थाओं में 27 प्रतिशत का लाभ पिछड़ा वर्ग को मिल रहा है। आरक्षण के माध्यम से ओबीसी समाज के लोगों को 15 लाख रुपए का शिक्षा ऋण चार प्रतिशत ब्याज पर प्रदान किया जा रहा है। 

भाजपा अपने संकल्प पत्र को पूरा करने में लगी हुई है। हम अपने वादों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने 'लाडो लक्ष्मी योजना' का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए 5,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे जल्द ही महिलाओं को प्रतिमाह 2,100 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Mohan Lal Badoli , Sonipat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD