Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब किंग्स ने राजस्थान पर रोमांचक जीत से टॉप-2 में हासिल किया स्थान

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2025, Indian Premier League 2025, Nehal Wadhera, Harpreet Brar, Sawai Mansingh Stadium, Jaipur, Punjab Kings, Rajasthan Royals
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 18 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 18:42 IST

नेहाल वढेरा (70) और शशांक सिंह (नाबाद 59 ) के आतिशी अर्धशतकों तथा प्लेयर ऑफ द मैच हरप्रीत बराड़ (22 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को रविवार को आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में 10 रन से हराकर शीर्ष दो में स्थान हासिल कर लिया।  

पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद राजस्थान की चुनौती को 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन पर रोक लिया। पंजाब की 12 मैचों में यह आठवीं जीत है और वह 17 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पंजाब ने इस तरह प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। दूसरी तरफ राजस्थान को 13 मैचों में 10 वीं हार का सामना करना पड़ा और वह नौंवें स्थान पर है।   

राजस्थान छह ओवर में एक विकेट पर 89 रन की आतिशी शुरुआत के बाद मध्य ओवरों में लड़खड़ा गया। ध्रुव जुरेल ने 31 गेंदों में 53 रन की पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए लेकिन 20वें ओवर में जुरेल के आउट होने से राजस्थान को झटका लगा। राजस्थान को आखिरी दो ओवर में 30 रन चाहिए थे लेकिन अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर में मात्र आठ रन दिए। आखिरी ओवर में 22 रन की जरूरत के सामने राजस्थान की सारी उम्मीदें जुरेल पर टिकी हुई थीं। 

जुरेल को मार्को यानसन ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया और चौथी गेंद पर वानिन्दु हसरंगा को आउट कर राजस्थान का संघर्ष समाप्त कर दिया। राजस्थान 209 रन ही बना सका और उसे हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 40, यशस्वी जायसवाल ने 50 और कप्तान संजू सैमसन ने 20 रन बनाये। हरप्रीत बराड़ ने दोनों ओपनरों को आउट करने के अलावा रियान पराग का विकेट भी झटका।  

इसी के साथ पंजाब किंग्स प्लेऑफ की दहलीज पर आ गई है, अगर शाम का मुकाबला गुजरात जीत जाती है तो पंजाब, आरसीबी और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में प्रवेश कर जाएंगी। बहरहाल यह मुकाबला एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के लिए कई लिहाज से सीखने योग्य रहा, इस सीजन राजस्थान ने कई हाथ में आए मुकाबले गवांए हैं। पंजाब किंग्स अपने इस प्रदर्शन से खुश होगी लेकिन देखना होगा कि श्रेयस की उंगली की चोट कितनी गंभीर है क्योंकि आज वो गेंदबाजी के दौरान फील्ड पर नहीं आ पाए और उनकी जगह कप्तानी शशांक सिंह ने की थी।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत थोड़ी खराब रही और उसने तीन विकेट 34 रन तक गंवा दिए। लेकिन इसके बाद तीन अच्छी साझेदारियों ने पंजाब को 200 के पार पहुंचा दिया। नेहाल ने 37 गेंदों पर 70 रन में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 25 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाये। शशांक ने 30 गेंदों पर नाबाद 59 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। अमतउल्लाह ओमरजई ने नौ गेंदों पर 21 रन में तीन चौके और एक छक्का मारा।

अच्‍छी शुरुआत नहीं मिलने के बावजूद भी पंजाब किंग्‍स 219 रन तक पहुंच गई । इसमें नेहाल वढेरा और शशांक सिंह ने अहम योगदान दिया जिन्‍होंने अर्धशतक लगाए । इससे पहले पावरप्‍ले में दो विकेट झटककर तुषार देशपांडे ने पंजाब की मुश्किलें बढ़ा दी थी लेकिन अंत भला तो सब भला। अय्यर और नेहाल वढेरा ने 44 गेंदों पर 67 रन की साझेदारी की जबकि शशांक और नेहाल ने 33 गेंदों पर 59 रन जोड़े। शशांक और ओमरजई ने मात्र 24 गेंदों पर 60 रन की अविजित साझेदारी से पंजाब को 219 तक पहुंचा दिया जो मैच विजयी स्कोर साबित हुआ।  

हालांकि पंजाब ने पारी की शुरुआत में फॉर्म में चल रहे प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह के विकेट जल्दी गंवा दिए। प्रियांश ने नौ और प्रभसिमरन ने 21 रन बनाये। प्रभसिमरन ने 10 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। तुषार देशपांडे ने दोनों ओपनरों को आउट किया। मिचेल ओवेन खाता खोले बिना आउट हुए। लेकिन नेहाल और शशांक के अर्धशतकों ने स्थिति को सुधार दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2025 , Indian Premier League 2025 , Nehal Wadhera , Harpreet Brar , Sawai Mansingh Stadium , Jaipur , Punjab Kings , Rajasthan Royals

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD