Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गाजा में जारी युद्ध को लेकर मैं नेतन्याहू से निराश नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump, United States, New York, Donald John Trump, Washington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 11:38 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा में जारी संघर्ष के बीच भी वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से 'निराश' नहीं हैं। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के ब्रेट बैयर को अबू धाबी से दिए गए साक्षात्कार में नेतन्याहू का बचाव करते हुए कहा, "नहीं, देखिए, उनके सामने मुश्किल स्थिति है। आपको याद रखना होगा, 7 अक्टूबर की वह घटना थी जिसे हर कोई भूल जाता है। 

यह दुनिया के इतिहास में सबसे हिंसक दिनों में से एक था, मध्य पूर्व में नहीं, बल्कि दुनिया में, जब आप टेप (रिकॉर्डेड क्लिप्स) देखते हैं।""यह समस्या कभी नहीं होनी चाहिए थी।"दरअसल, मध्य पूर्व की अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा के दौरान ट्रंप इजरायल में नहीं रुके, और सीधे सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। सवाल इसी रवैए को लेकर पूछा गया था।

बैयर ने ट्रंप से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि नेतन्याहू का मानना ​​है कि ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौता क्षेत्र के लिए बुरा है, क्योंकि प्रशासन वार्ता में लगा हुआ है।ट्रंप ने जवाब दिया, "बीबी, वह एक गुस्सैल आदमी हैं, और उन्हें 7 अक्टूबर की वजह से ऐसा होना चाहिए, और वह इससे बुरी तरह आहत हुए हैं, लेकिन दूसरे तरीके देखें तो उन्हें काफी मदद भी मिली है क्योंकि मुझे लगता है कि उन्होंने कड़ी मेहनत और बहादुरी से लड़ाई लड़ी है।"

हालांकि ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं कि अमेरिका को गाजा अपने कब्जे में लेना चाहिए और उसकी तरक्की पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया कि इस क्षेत्र को "स्वतंत्र क्षेत्र" बनना चाहिए।ट्रंप ने कहा, "गाजा एक बुरा स्थान है। यह सालों से ऐसा ही है। मुझे लगता है कि इसे एक मुक्त क्षेत्र बन जाना चाहिए, मैं इसे स्वतंत्र क्षेत्र कहता हूं।"

"उनके पास हमास है। हर जगह हर कोई मारा जा रहा है। मेरा मतलब है, क्या आपने कभी अपराध के आंकड़ों के बारे में बात की है? यह एक बुरी जगह है।"राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वे चाहते हैं कि गाजा की डांवाडोल स्थिति को संभालने में अमेरिका मदद करे, उन्होंने कहा कि "बहुत से लोग भूख से मर रहे हैं" और उन्हें अगले महीने "बहुत सारी अच्छी चीजों" की उम्मीद है।

ट्रंप ने शुक्रवार को मध्य पूर्व की अपनी यात्रा के बाद अमेरिका लौटते समय एयर फोर्स वन में संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि अगले महीने बहुत सारी अच्छी चीजें होने वाली हैं, और हम देखेंगे, हमें फ़लिस्तीनियों की भी मदद करनी होगी।"जब एक संवाददाता ने पूछा कि क्या वे गाजा में युद्ध की इजरायली योजनाओं का समर्थन करते हैं? तो राष्ट्रपति ने जवाब दिया: "आप जानते हैं, गाजा में बहुत से लोग भूख से मर रहे हैं, इसलिए हमें दोनों पक्षों को देखना होगा।"

उन्होंने कहा, "लेकिन हम अच्छा काम करने जा रहे हैं।" शुक्रवार को तीन खाड़ी देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में संयुक्त अरब अमीरात में ट्रंप ने दोहराया: "हम गाजा को देख रहे हैं, और हमें दोनों पक्षों को देखना होगा। इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। बहुत से लोग भूख से मर रहे हैं। बहुत से लोग। बहुत सी बुरी चीजें हो रही हैं।"

इजरायली सेना ने गुरुवार को गाजा में जबरदस्त एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग मारे गए। गाजा सिविल डिफेंस के अनुसार, उत्तरी गाजा में जबाल्या और दक्षिण में खान यूनिस में बहुत से लोग हताहत हुए।गुरुवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कतर में एक व्यापार गोलमेज सम्मेलन में गाजा पट्टी पर कब्जा करने की अपनी इच्छा दोहराई और कहा कि अमेरिका "इसे एक स्वतंत्रता क्षेत्र बनाएगा"।

यह पूछे जाने पर कि क्या मध्य पूर्व में उनके द्वारा दौरा किए गए तीन देश समाधान का हिस्सा होंगे, ट्रंप ने कहा: "मैंने उन तीनों से बात की, वे निश्चित रूप से होंगे। मेरा मतलब है, वे वास्तव में अमीर हैं और वास्तव में, वास्तव में, वास्तव में, अमीर से भी ज्यादा, वे अच्छे लोग हैं, और वे मदद करेंगे। और इसलिए, पैसा भी समस्या नहीं है। आपको देशों से यह कहना होगा कि हां, इस काम में उनकी मदद करो।"

 

Tags: Donald Trump , United States , New York , Donald John Trump , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD