Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

 

भारतीय शेयर बाजार का दमदार प्रदर्शन, एक हफ्ते में दिया 4 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न

Sensex, Mumbai, BSE, Nifty, Shares, National Stock Exchange, Stock market
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 17 May 2025

Last updated on: May 19, 2025, 11:15 IST

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता कारोबारी हफ्ता शानदार रहा। इस दौरान बाजार ने निवेशकों को 4 प्रतिशत से भी अधिक का रिटर्न दिया। 12-16 मई के कारोबारी सत्र में निफ्टी में 1,011.80 अंक या 4.21 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। 4 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुए हफ्ते के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मुख्य सूचकांक की यह सबसे बड़ी बढ़त है।

इसके अतिरिक्त सेंसेक्स का भी प्रदर्शन बीते हफ्ते शानदार रहा और इसमें 2,876.12 अंक या 3.62 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज की गई। लार्जकैप की अपेक्षा स्मॉलकैप और मिडकैप का भी प्रदर्शन शानदार रहा। समीक्षा अवधि में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 7.21 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स ने 9 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया।

बीते हफ्ते निफ्टी में डिफेंस (17.2 प्रतिशत), रियल्टी (10.78 प्रतिशत), मेटल (9.28 प्रतिशत), मीडिया (9.10 प्रतिशत) और पीएसई (7.28 प्रतिशत) सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स थे। इस दौरान लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। 16 मई को समाप्त हुए हफ्ते में सेंसेक्स में टाटा स्टील (10.3 प्रतिशत), टेक महिंद्रा (8.3 प्रतिशत), इटरनल ((जोमैटो) 8.2 प्रतिशत), अदाणी पोर्ट्स (7.7 प्रतिशत), बजाज फिनसर्व (6.1 प्रतिशत) और मारुति सुजुकी (6.1 प्रतिशत) के साथ टॉप गेनर्स थे।

इंडसइंड बैंक (4.6 प्रतिशत), भारती एयरटेल (1.9 प्रतिशत) और सन फार्मा (0.6 प्रतिशत) की गिरावट के साथ सेंसेक्स में टॉप लूजर्स थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, वरिष्ठ डेरिवेटिव और तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक, नंदीश शाह ने कहा, "निफ्टी का रुझान तेजी का है और लगातार अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है। फिलहाल निफ्टी के लिए 25,207 एक रुकावट का स्तर है और सपोर्ट 24,800 पर है।

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मिलाजुला बंद हुआ था। लार्जकैप में बिकवाली थी, वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी हुई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 200.15 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,330.59 और निफ्टी 42.30 अंक या 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,019.80 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 529.65 अंक या 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,060.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 320 अंक या 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,560.40 पर था।

 

Tags: Sensex , Mumbai , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock market

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD