Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

युद्ध नशों के विरुद्ध - नशा पंजाब का दुश्मन, हर पंजाबी बनेगा योद्धा : डॉ. रवजोत सिंह

नशे के विरुद्ध यह सिर्फ सरकारी नहीं, जन-जन का अभियानः सांसद डॉ. चब्बेवाल

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Raj Kumar Chabbewal, Jasvir Singh Raja Gill, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जलालपुर (टांडा) , 17 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 18:47 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, होशियारपुर के सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल और टांडा से विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान की प्रशंसा की व नशे के खात्मे में इस अभियान में जन समर्थन की अपील की। वे आज गांव जलालपुर में मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान व आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में नशा मुक्ति यात्रा में हिस्सा लेने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

तीनों नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चल रही इस ऐतिहासिक मुहिम की जोरदार सराहना की और इसे नशे के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पहल बताया। उन्होंने पिछली सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने नशे के गंभीर मसले को राजनीतिक लाभ के लिए नजरंदाज किया, जिससे पंजाब की युवापीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हुआ।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अब एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन की भागीदारी वाला आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा देश और समाज के लिए युद्ध लड़े हैं लेकिन अब यह युद्ध समाज के सबसे बड़े दुश्मन ‘नशे’ के खिलाफ है। 

उन्होंने बताया कि नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही नशा छोड़ने वालों के लिए पुनर्वास केंद्रों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं ताकि वे सम्मानजनक जीवन दोबारा शुरू कर सकें।सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि यह यात्रा अब जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। 

उन्होंने बताया कि रोजाना राज्यभर में 351 गांवों में बैठकें हो रही हैं, जिनमें युवाओं को जागरूक कर पुनर्वास की ओर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य नशा मुक्त पंजाब है और इसके लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

टांडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि उनके क्षेत्र की 118 पंचायतों ने लिखित प्रस्ताव भेजकर मुख्यमंत्री को यह आश्वासन दिया है कि उनके गांवों में नशा न तो होगा और न ही बिकेगा। उन्होंने बताया कि टांडा क्षेत्र में अब तक 17 करोड़ रुपए की नशा कारोबार से जुड़ी संपत्ति ज़ब्त की गई है और कई तस्कर जेल में हैं। 

उन्होंने दोहराया कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस ही हमारा संकल्प है।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Raj Kumar Chabbewal , Jasvir Singh Raja Gill , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD