Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

देश के बहादुर सैनिकों ने साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' को दिया अंजाम: नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा के गांव बुहावी में तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर लोगों में भरा देशभक्ति का जज्बा

 Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Subhash Sudha, Tiranga Yatra
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 17 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 18:17 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है उससे एहसास होता है कि यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक भी बन चुका है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव बुहावी में तिरंगा यात्रा से पूर्व उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। 

इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में भाग लिया और देश के वीर सैनिकों व ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में चलाई जा रही इस मुहिम में बढ़-चढ़ कर योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गावं बुहावी की ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का यह दिन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति के जज्बे और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का अवसर है। हम यहां तिरंगा यात्रा के माध्यम से उन महान सपूतों को नमन करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की रक्षा की और चार दिनों में ही पाकिस्तान को घुटनों पर लाने का काम किया। 

उन्होंने कहा कि वे उन वीर सैनिकों को नमन करते हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लिया। साथ ही वे उन माताओं को भी प्रणाम करते हैं जिन्होंने ऐसे वीरों को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि आज उपस्थित सभी लोग इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से संकल्प लें कि वे आतंक के विरुद्ध हमेशा एकजुट खड़े रहेंगे।

गांव की मिट्टी के कण-कण में बसी है देशभक्ति

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की वीर भूमि से लाखों जवान भारत माता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। हमारे गांव-गांव के जवान वीरता की मिसाल बन चुके हैं। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से आपने पूरे हरियाणा और देश को यह संदेश दिया है की देशभक्ति गांव की मिट्टी के कण-कण में बसी हुई है।

भारत की संप्रभुता पर हमला करने का अंजाम बहुत बुरा होता है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का यह संदेश पूरी दुनिया ने सुना कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा। यही है नए भारत का आत्मविश्वास, यही है विकसित भारत की पहचान। उन्होंने कहा कि हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों के अड्डों को नेस्तनाबूद कर पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की संप्रभुता पर हमला करने का अंजाम बहुत बुरा होता है। 

ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकाने और पाकिस्तान के 11 एयरबेस को ध्वस्त किया।

सैन्य के साथ साथ गैर-सैन्य कार्रवाइयां भी की

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर ही नहीं बल्कि गैर-सैन्य कार्रवाइयां करते हुए सिंधु जल संधि निलंबित करने के साथ-साथ वीजा, व्यापार सब कुछ बंद कर दिया। भारत में रह रहे पाक नागरिकों को वापिस भेजा, साथ ही अटारी बॉर्डर सील किया गया और पाकिस्तान को पूरे संसार से अलग-थलग कर दिया। 

उन्होंने कहा कि यह युद्ध नहीं था, यह नए भारत का प्रतिशोध था। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीता नवमी के दिन नौ ठिकानों पर हमला किया गया। पहलगाम में हमारी बहन-बेटियों के सिंदूर उजाड़े गये थे। इसलिए इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया। 

उन्होंने कहा कि पहलगाम में महिलाओं को जिंदा छोड़कर आतंकवादियों ने कहा था कि मोदी को जाकर बता देना। अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बता दिया है कि भारत की अस्मिता पर आंख उठाने वालों का क्या हाल होता है।

भारत ने संयम और शांति की मिसाल पेश की

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सीजफायर की बात हुई, तो भारत ने फिर संयम और शांति की मिसाल पेश की। वह केवल एक सैन्य निर्णय नहीं, बल्कि मानवीयता की ओर उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हमारे देश की परिपक्वता, विवेकशीलता और आत्मबल का प्रमाण है। 

भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है, लेकिन जब तक शांति को कमजोरी समझा जाएगा, तो भारत चुप नहीं रहेगा। यही शौर्य और संयम भारत को एक महान राष्ट्र बनाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का ही परिणाम है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जा रही है, सेना का सशक्तिकरण किया गया है और दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री तजेंद्र सिंह गोल्डी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Subhash Sudha , Tiranga Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD