Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने लोगों को नशे के विरुद्ध जंग में योद्धा बनने की शपथ दिलाई

मुख्यमंत्री ने राज्य से नशे के पूर्ण खात्मे तक लड़ाई जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,Manish Sisodia, Malwinder Singh Kang, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh,Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंगड़ोआ (एस.बी.एस. नगर) , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 14:15 IST

आम आदमी को नशे के विरुद्ध जंग का अभिन्न अंग बनाने के प्रयास के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राज्य के निवासियों को नशे के विरुद्ध लड़ाई में योद्धा बनने की शपथ दिलाई। यहां एक समारोह में मुख्यमंत्री ने शपथ दिलाते हुए नशे के विरुद्ध जंग में लोगों के पूर्ण समर्थन और सहयोग की अपील की। 

उन्होंने कहा कि नशे की लानत राज्य के चेहरे पर एक धब्बा है और इस लानत को मिटाने के लिए राज्य सरकार को रणनीति बनाने में दो साल से अधिक समय लगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब नशे की सप्लाई लाइन तोड़ दी गई है और ऐसे घिनौने अपराधों में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया, नशा पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित किया गया और यहां तक कि नशा तस्करों की जायदाद भी जब्त करके नष्ट कर दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के रूप में नशे के विरुद्ध जंग शुरू की है, जिसका उद्देश्य राज्य को साफ-सुथरा बनाना है। उन्होंने नशे के विरुद्ध इस जंग को लोक लहर में बदलने के लिए लोगों से पूर्ण सहयोग मांगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जिस तरह इस गांव ने पुलिस को पूरा सहयोग देने के बाद अपने आप को नशा मुक्त घोषित किया है, उसी तरह इसे राज्य के अन्य हिस्सों में भी दोहराया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पंजाबियों ने राज्य को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ इरादा कर लिया है तो हमें इस नेक कार्य से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती के हर इंच को महान गुरुओं, संतों, पीरों और शहीदों का चरण स्पर्श प्राप्त है, जिन्होंने हमें जुल्म और बेइंसाफी का विरोध करने का रास्ता दिखाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके नक्शेकदम पर चलते हुए राज्य सरकार ने नशे के विरुद्ध जंग छेड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि इस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा ले रही हैं, जो अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं किसी भी खतरे को खत्म करने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लामबंद होती हैं तो यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से राज्य पूरी तरह नशा मुक्त हो जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को अधिक अधिकार देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। राज्य भर के सरकारी स्कूलों में 10,000 छात्राओं को आवाजाही की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि आजकल लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ रही हैं, जिनमें वे क्षेत्र भी शामिल हैं, जिनमें अब तक आदमियों का वर्चस्व था। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि बराबरी वाला समाज सृजित करने के लिए और समाज तथा राज्य के व्यापक हित में महिलाओं का सशक्तिकरण बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी वैश्विक नागरिक हैं, जिन्होंने दुनिया के हर कोने में अपने लिए अलग मुकाम बनाया है। उन्होंने कहा कि मौका मिलने पर मेहनती और ऊर्जावान पंजाबी अब हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहे हैं। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों के सक्रिय समर्थन और सहयोग से राज्य सरकार रंगला पंजाब बनाने पर जोर दे रही है और नशे के विरुद्ध जंग इसका एक हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के समय के विपरीत जब राज्य के नेता पंजाब के हितों को खतरे में डालते थे, आज राज्य सरकार राज्य के समग्र विकास और खुशहाली पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 

उन्होंने कहा कि पहले नेता लोगों से मिलने से डरते थे, जबकि आज राज्य सरकार लोगों से बातचीत कर रही है और उनसे प्रतिक्रिया ले रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के लोगों को सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाकर उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

एक मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र, बी.बी.एम.बी. और हरियाणा सरकार की राज्य के पानी की चोरी करने की कोशिश का सख्त विरोध किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले वाले नेता अपने निजी हितों के लिए पानी की चोरी होने देते थे, लेकिन राज्य के पानी के रखवाले होने के नाते वे ऐसा कभी नहीं होने देंगे। 

उन्होंने कहा कि पंजाब ने अपनी नहर प्रणाली को अपग्रेड किया है, इसलिए अब आने वाले धान के सीजन के मद्देनजर राज्य के किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पंजाब के पास दूसरे राज्यों को देने के लिए एक बूंद पानी भी फालतू नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में भेजना आम आदमी की मजबूरी थी, लेकिन अब शिक्षा प्रणाली को नया रूप देने के कारण लोग अपनी इच्छा के अनुसार बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेज रहे हैं। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए राज्य भर में स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग खासकर युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनका ध्यान राज्य के सर्वपक्षीय विकास और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करने पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और तसल्ली वाली बात है कि राज्य के युवाओं को 54000 से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी गई हैं। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह युवाओं को पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बना रहा है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Manish Sisodia , Malwinder Singh Kang , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD