Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

लंगड़ोआ ने पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए एक उदाहरण पेश किया : हरजोत बैंस

'नशा मुक्ति यात्रा' कोई राजनीतिक अभियान नहीं, यह सामाजिक क्रांति है: हरजोत बैंस

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Malwinder Singh Kang, Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.बी.एस नगर , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 13:54 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा 'नशा मुक्ति यात्रा' की शुरुआत के साथ पंजाब में नशे के खिलाफ आप सरकार के 'युद्ध नशयां विरुद्ध' अभियान को एक और मजबूत मिली। इस अभियान की शुरूआत शहीद भगत सिंह नगर के लंगड़ोआ गांव से हुई, जिसने गर्व के साथ खुद को नशा मुक्त पिंड घोषित करके पूरे राज्य के लिए एक मिसाल कायम की।

इस यात्रा के शुभारंभ के बाद कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस और सांसद मलविंदर कंग ने मीडिया को संबोधित किया। आप नेता ने गांवों से नशे के उन्मूलन के लिए अभूतपूर्व प्रयासों के लिए पंचायत और लंगड़ोआ के निवासियों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए संकल्पित है। नशा मुक्ति यात्रा कोई राजनीतिक अभियान नहीं बल्कि एक सामाजिक क्रांति है जिसका उद्देश्य नशे के खिलाफ लड़ाई में हर पंजाबी को एकजुट करना है। बैंस ने कहा, "यह पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। 

आज, लंगड़ोआ आशा की किरण बनकर खड़ा हुआ है, जो साबित करता है कि सामूहिक इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से किसी भी चुनौती को संभव बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो गांव कभी नशे के कारण कलंकित था, वह अब इसके खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है। 

मंत्री ने कहा कि यह अभियान पंजाब के सभी 13,000 गांवों तक पहुंचेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि हर गांव नशामुक्त बने। मंत्री ने अभियान के बहुआयामी दृष्टिकोण पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के तीन गांवों में प्रतिदिन ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी, जहां लोग नशीले पदार्थों से लड़ने, नशे के आदी लोगों की पहचान करने और उनके पुनर्वास तथा यह सुनिश्चित करने की शपथ लेंगे कि उनके इलाके में कोई भी नशा तस्कर सक्रिय न हो। 

वहीं गांव के निवासी स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर नशे से प्रभावित लोगों को परामर्श और पुनर्वास के लिए नशामुक्ति केंद्रों तक पहुंचाने का भी काम करेंगे। मंत्री बैंस ने सभी लोगों और राजनीतिक दलों, सेवानिवृत्त कर्मचारीयों और युवा क्लबों से इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर पंजाब का गौरव फिर से प्राप्त करेंगे और अपनी धरती से नशे की बुराई को जड़ से खत्म करेंगे। मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद मलविंदर कंग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पंजाब से नशे को खत्म करने के अपने मिशन पर अडिग है। 

उन्होंने कहा, "2022 विधानसभा चुनाव में नशा मुक्त पंजाब बनाने की हमने गारंटी दी थी। अब हम अपनी उस गारंटी को पूरा कर रहे हैं।" कंग ने इस बात पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार पिछली सरकारों ने तस्करों को राजनीतिक संरक्षण देकर नशे के प्रसार को बढ़ावा दिया, जिससे राज्य के युवाओं को भारी नुकसान पहुंचा। 

वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार नशा मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए हर तरह के सुधारों को लागू करने, जागरूकता बढ़ाने और पुनर्वास के लिए सहायता प्रदान करने में दृढ़तापूर्वक काम कर रही है।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Malwinder Singh Kang , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD