Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पंजाब के हर एक नौजवान की जिंदगी मुझे प्यारी है, हर माता-पिता के आंसुओं को में खुशी में बदलूंगा- अरविंदर केजरीवाल

पिछली सरकारों ने पंजाब के नौजवानों को नशे में धकेला, उनके मंत्री खुद अपनी गाड़ियों में नशा लेकर घूमा करते थे - केजरीवाल

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,Manish Sisodia, Malwinder Singh Kang, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh,Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवांशहर , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 13:42 IST

पंजाब से नशा को जड़ से खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर के लंगड़ोआ गांव से राज्यव्यापी नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत की। यह मुहिम पंजाब सरकार के 'युद्ध नशयां विरूद्ध' का ही एक हिस्सा है जिसका मकसद हर गांवों में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है।

इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यहां आने से पहले मैंने सोचा था कि लोग कहेंगे कि 'युद्ध नशयां विरूद्ध' मुहिम के बाद नशा थोड़ कम हुआ है, लेकिन मुझे बेहद खुशी हुई जब लोगों ने कहा कि हमारा गांव बिल्कुल नशा मुक्त हो गया है। अब तो यहां नशा बिकता ही नहीं है।"

केजरीवाल ने कहा कि यहां के सरपंच साहब ने मुझे बताया कि 99 प्रतिशत नशा खत्म हो गया, बस बीज रह गया है। उन्होंने कहा कि हमें इस बीज को भी खत्म करना है और इसे जड़ से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब को बदनाम कर दिया था। 

पहले नशे पर 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्में बनती थी। जबकि किसी समय पंजाब सोने की चिड़िया कहलाता था और देश का नंबर-वन राज्य था। आज 17वें और 18वें नंबर पर पहुंच गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि पिछली सरकार के मंत्री खुद अपनी गाड़ियों में नशा लेकर पूरे पंजाब में बांटा करते थे। 

वह नशा तस्करों का साथ नहीं देते थे, बल्कि वह खुद नशा तस्कर थे। लेकिन ईश्वर की कृपा से पंजाब में 2022 में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बन गई। हमारा कोई मंत्री ने नशा नहीं करता और न ही हमारे किसी मंत्री की नशा तस्करों के साथ सेटिंग है।

इसलिए आज बड़े-बड़े नशा तस्करों को जेल में डाला जा रहा है। पिछले ढाई महीने में 10,000 से ज्यादा तस्कर पकड़े जा चुके हैं। इनमें सिर्फ 1500 ही छोटे तस्कर हैं बाकी 8500 बड़े तस्कर हैं। इनको पकड़ने की पहले किसी की हिम्मत नहीं होती थी। उन्होंने तरनतारन में 85 किलो हेरोइन पकड़े जाने का भी जिक्र किया।

केजरीवाल ने कहा कि आज नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चल रहे हैं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि ऐसा समय भी आएगा जब तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाएंगे। केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जनता को भी जुड़ना पड़ेगा। 

अगर पंजाब के तीन करोड़ लोग सरकार के साथ जुड़ गए तो हमें नशा खत्म करने से कोई नहीं रोक सकता।केजरीवाल ने कहा कि हम पंजाब से नशा को खत्म करके रहेंगे, चाहे इसके लिए मुझे अपनी जान ही क्यों न गंवाना पड़े। उन्होंने घोषणा की कि आज से पंजाब में नशे के खिलाफ इस युद्ध को जन आंदोलन बनाने की मुहिम शुरू की जा रही है। 

नशे के खिलाफ हर गांवों में यात्रा होगी। हमारे मंत्री विधायक और नेता सभी 13,000 गांवों में अगले डेढ़ महीने में जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने लोगों से स्थानीय पुलिस प्रशासन को साथ देने और नशे से जुड़े व्यक्तियों का किसी भी तरह का कोई सहयोग नहीं करने और खासकर जमानत नहीं कराने की अपील की।

उन्होंने नशे से पीड़ित व्यक्तियों को जल्द से जल्द नशा मुक्ति केन्द्रों में भर्ती कराने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पहले रिहैबिलिटेशन सेंटरों का बहुत बुरा हाल था। वहां लोगों को चैन से बांधकर कर रखा जाता था, उन्हें मारा-पीटा जाता था। हमने यह सिस्टम खत्म कर दिया है। 

अब सारे नशामुक्ति केंद्र वातानुकूलित बना दिए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। आप संयोजक ने कहा कि हमारी कोशिश है कि युवाओं को नशे से दूर करने और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए अगले एक साल में पूरे पंजाब के सभी 13,000 गांवों में एक खेल का मैदान बनाया जाएगा। 

वहीं 3000 बड़े गांवों खेल के मैदान के अलावा एक जिम भी बनाया जाएगा ताकि नौजवान नशे से बाहर निकल कर अपना स्वास्थ्य और भविष्य बेहतर बना सकें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना किसी रिश्वत और सिफारिश के 55 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। पहले बिना रिश्वत और सिफारिश के सरकारी नौकरी नहीं मिलती थी।

लेकिन हमने मेरिट के आधार पर साधारण घरों के बच्चों को नौकरियां दी है। आगे और भारी संख्या में रोजगार सृजन करने की योजना बनाई जा रही है। मुझे लगता है अगर नौजवानों के लिए रोजगार और खेल का इंतजाम हो गया तो वे नशे के चक्कर में पड़ेंगे ही नहीं। 

केजरीवाल ने पंजाब के सरपंचों और पुलिसकर्मियों को नशा खत्म करने को लेकर सफलतापूर्वक अभियान चलाने के लिए बधाई दी और मुहिम का नेतृत्व कर रहे सभी पुलिस अधिकारियों की तारीफ की।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Manish Sisodia , Malwinder Singh Kang , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD