Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह नगर में 'नशा मुक्ति यात्रा' की शुरुआत की

लंगड़ोआ गांव ने खुद को "नशा मुक्त पिंड" घोषित किया, सीएम मान ने की सराहना

Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh,Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंगड़ोआ (एसबीएस नगर) , 16 May 2025

Last updated on: May 17, 2025, 13:32 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को शहीद भगत सिंह नगर के लंगड़ोआ गांव से 'नशा मुक्ति यात्रा' की शुरुआत की। यह पहल पंजाब सरकार के अभियान 'युद्ध नशयां विरुद्ध' का एक हिस्सा है जिसका उद्देश्य राज्य से नशे को जड़ से समाप्त करना है। 

कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री मान और केजरीवाल ने सभा में आए लोगों को शपथ दिलाई और उन्हें नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सक्रिय रूप से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। लंगड़ोआ गांव को नशा मुक्त घोषित होने पर मुख्यमंत्री मान ने गांव के लोगों को बधाई दी और और दूसरे पंचायतों के लिए इसे एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया। 

उन्होंने सरकार के नशा विरोधी अभियान में योगदान के लिए गांव के लोगों का आभार व्यक्त किया और पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक इच्छाशक्ति और भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।'युद्ध नशयां विरुद्ध' अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए अब प्रतिदिन 351 गांवों में ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी जिनमें प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से तीन गांव शामिल होंगे। 

इन सत्रों का उद्देश्य नशे के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, नशामुक्ति केंद्रों के उपयोग को बढ़ावा देना और प्रभावित व्यक्तियों को पुनर्वास की सुविधा प्रदान करना है। मुख्यमंत्री मान ने नशे के आदी लोगों को उपचार, परामर्श और व्यवसाय-उन्मुख प्रशिक्षण सहित अन्य सहायता प्रदान करने पर सरकार के फोकस पर जोर दिया, ताकि उन्हें समाज में पुनः शामिल होने और सामान्य जीवन जीने में मदद मिल सके।

मान ने कहा कि नशे की समस्या राज्य के माथे पर एक कलंक है। राज्य सरकार को इस अभिशाप को मिटाने के लिए रणनीति बनाने में दो वर्ष से अधिक का समय लग गया। सबसे पहले नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा गया और इन जघन्य अपराधों में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डाला गया, उनकी संपत्ति जब्त करके ध्वस्त की गई और नशा पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है, जिसका उद्देश्य राज्य को पूरी तरह नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने नशीले पदार्थों के खिलाफ इस युद्ध को एक जन आंदोलन में बदलने के लिए लोगों से पूर्ण समर्थन और सहयोग का आग्रह किया। 

मान ने कहा कि जिस प्रकार लंगड़ोआ गांव ने पुलिस को पूर्ण सहयोग देकर स्वयं को नशा मुक्त घोषित किया है, उसी प्रकार राज्य के अन्य पंचायतों को भी ऐसा करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पंजाबियों ने राज्य को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प कर लिया है तो हमें अपने मिशन को पूरा करने से कोई नहीं रोक सकता। 

उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि पर महान गुरुओं, संतों और शहीदों के पदचिह्न हैं, जिन्होंने हमें अत्याचार, अन्याय और उत्पीड़न का विरोध करने का रास्ता दिखाया है। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए हमारी सरकार ने नशे के खिलाफ यह मुहिम छेड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखकर खुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी ऐसे समारोहों में भाग ले रही है। यह एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं किसी बुराई को खत्म करने के लिए आगे आती तो वह बहुत जल्द खत्म हो जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के माध्यम से भी लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए उल्लेखनीय प्रयास कर रही है। राज्य भर के सरकारी स्कूलों में 10,000 छात्राओं को परिवहन सुविधा प्रदान की गई है, जिसकी बदौलत लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल गई हैं। 

उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना के लिए महिला सशक्तिकरण सबसे अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी वैश्विक नागरिक हैं, जिन्होंने विश्व के हर कोने में अपनी पहचान बनाई है। कड़ी मेहनत करने और ऊर्जावान होने के कारण पंजाबी अब हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर रहे हैं। 

मान ने कहा कि लोगों के सहयोग से राज्य सरकार रंगला पंजाब बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और नशे के खिलाफ लड़ाई इस प्रयास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें पंजाब के हितों को खतरे में डाल देती थी, उसके विपरीत आज राज्य सरकार लोगों के समग्र विकास और समृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 

वहीं पहले वाले नेता लोगों से मिलने से भी डरते थे, जबकि आज हम लोगों से लगातार बातचीत कर रहे हैं और उनकी राय के अनुसार फैसले ले रहे हैं। बीबीएमबी का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य का पानी चुराने के केन्द्र, बीबीएमबी और हरियाणा सरकार के क्रूर कदम का कड़ा विरोध किया। 

जबकि पिछली सरकारें अपने निहित स्वार्थों के लिए उदारता दिखाती रही। उन्होंने कहा कि अब पंजाब ने अपनी नहरी पानी प्रणाली को उन्नत बनाया है, इसलिए अब आगामी धान के सीजन के मद्देनजर राज्य के किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमें खुद ज्यादा पानी की आवश्यकता है। 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि पंजाब के पास अन्य राज्यों के साथ बांटने के लिए पानी की एक बूंद भी अतिरिक्त नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प के लिए ठोस प्रयास कर रही है। अब तक अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजना आम आदमी की मजबूरी थी, लेकिन अब उनकी इच्छा है। 

मान ने कहा कि हमने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य भर में "स्कूल ऑफ एमिनेंस" स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग विशेषकर युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए भी हर संभव प्रयास कर रही है जिसके कारण अब हमारे विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान राज्य के समग्र विकास और लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करने पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि हमारी सरकार ने राज्य के 54,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है, वह भी योग्यता के आधार पर। 

इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद नहीं हुआ। आगे और भी बड़ी संख्या में नौकरियों के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD