Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज डेट बदली, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया खुलासा

Sidharth Malhotra, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Tamannaah Bhatia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 May 2025

Last updated on: May 16, 2025, 18:36 IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अपनी आने वाली फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की नई रिलीज डेट की घोषणा की। यह फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे इसी साल रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसको अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। फिल्म का निर्देशन अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा ने किया है। वहीं, यह एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर (टीवीएफ) के सहयोग से निर्मित है।

फिल्ममेकर का दावा है कि 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में जबरदस्त एक्शन और दमदार कहानी देखने को मिलेगी, जो मध्य भारत के जंगली और रहस्यमयी इलाकों पर आधारित है। इसमें दर्शक रोमांचक सफर, सदियों पुरानी गाथाएं और गुप्त मंदिरों से रूबरू होंगे। फिल्म की शूटिंग जंगलों में की गई है, ताकि दर्शक प्राकृतिक खूबसूरती और वास्तविकता का अनुभव ले सकें।

फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा को लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ''जंगल फुसफुसा रहा है। शक्ति 15 मई, 2026 को मुक्त होगी। तैयार हो जाइए बड़े पर्दे पर एक रोमांचक सफर के लिए।''हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। टीजर की शुरुआत में एक महिला रेड कलर की साड़ी में कार से बाहर निकलती नजर आई और दौड़ते हुए जंगल की ओर जाती है। 

इस दौरान उसके पैर में कांटा चुभ जाता है और खून आने लगता है, बावजूद इसके वह नहीं रुकती। इसके बाद दिखाया जाता है कि वह जंगल में एक दिया जलाकर आगे बढ़ती है। इस दौरान उसके सामने एक चेतावनी भरा बोर्ड आता है, जिस पर लिखा है, 'सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश वर्जित है', यह देखने के बाद वह डर जाती है और अपनी साड़ी से चेहरे को ढंककर, हाथ में मशाल लिए जंगल के बीच दौड़ने लगती है। 

फिर अचानक जंगल के दोनों तरफ लाल रंग की आंखें दिखती हैं, जैसे जंगल जाग गया हो। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल छठ के मौके पर हुई थी। मेकर्स ने तब यह भी कंफर्म किया था कि फिल्म अगले साल यानी 2025 में छठ उत्सव के दौरान रिलीज की जाएगी। लेकिन अब यह अगले साल 15 मई 2026 को रिलीज होगी।

 

Tags: Sidharth Malhotra , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Tamannaah Bhatia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD