Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने से पहले चुनाव आयोग राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कर रहा है सीधा संवाद

अब तक की जा चुकी हैं 4719 बैठकें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 May 2025

Last updated on: May 16, 2025, 17:39 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा व राज्यों की विधानसभा से जुड़ी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने की दिशा में निरंतर नई पहल कर रहा है और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने 15 मई 2025 को निर्वाचन सदन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व आयोग बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष कुमारी मायावती (06 मई 2025), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा (08 मई 2025), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव श्री एम.ए. बेबी (10 मई 2025) और नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष श्री कॉनराड संगमा (13 मई 2025) के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात कर चुका है।

उन्होंने बताया कि त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने तथा राष्ट्रीय व राज्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अन्य हितधारकों के साथ 4719 बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मुख्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 800 बैठकें जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा तथा 3879 चुनाव पंजीयन अधिकारियों द्वारा ली गई। 

इन बैठकों में विभिन्न राजनैतिक दलों के 28 हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आयोग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को वर्तमान लीगल फ्रेमवर्क में सभी स्टेकहोल्डर के साथ और अधिक सशक्त करना है।

 

Tags: Pankaj Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD