Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिक्षा क्रांति की लहर ने अभिभावकों में सरकारी स्कूलों के प्रति रुझान पैदा किया: नीना मित्तल

राजपुरा ब्लॉक-2 के पाँच सरकारी प्राइमरी स्कूलों में लाखों रुपये के विकास कार्यों का विधायक नीना मित्तल द्वारा लोकार्पण

Neena Mittal, Rajpura, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 15 May 2025

Last updated on: May 16, 2025, 14:15 IST

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की अगुवाई में हलका राजपुरा की विधायक मैडम नीना मित्तल ने ब्लॉक राजपुरा-2 के पाँच गाँवों के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में लाखों रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। ये कार्य पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रयासों के अंतर्गत "शिक्षा क्रांति" का हिस्सा हैं, जिनके माध्यम से स्कूलों में शैक्षिक माहौल को और बेहतर बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक नीना मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूल फरीदपुर, हिदायतपुरा, उच्चा खेड़ा, लहला और खेड़ा गज्जू में कुल 38 लाख 39 हजार रुपये की लागत से चारदीवारियों की मरम्मत, नई चारदीवारी, नए स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट LED पैनल जैसी अहम विकास परियोजनाएं करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूल फरीदपुर में 10 लाख 75 हजार रुपये की लागत से एक नया स्मार्ट क्लासरूम बनाया गया है। 

हिदायतपुरा स्कूल में भी 10 लाख 51 हजार रुपये की लागत से नया स्मार्ट क्लासरूम तैयार किया गया है और चारदीवारी की मरम्मत करवाई गई है। सरकारी प्राइमरी स्कूल उच्चा खेड़ा में 2 लाख 22 हजार रुपये की लागत से चारदीवारी की मरम्मत करवाई गई, जबकि सरकारी प्राइमरी स्कूल लहला में नई चारदीवारी के निर्माण हेतु 7 लाख 40 हजार रुपये खर्च किए गए। 

खेड़ा गज्जू स्कूल में भी 7 लाख 51 हजार रुपये की लागत से नया स्मार्ट क्लासरूम बनाया गया है। स्कूलों के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक नीना मित्तल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास भविष्य की पीढ़ी को मजबूत बुनियाद देने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। 

क्योंकि राज्य में चल रही शिक्षा क्रांति की लहर ने अब अभिभावकों तक भी दस्तक दी है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ी है और आम नागरिक अब अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। विधायक मैडम नीना मित्तल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में लाए जा रहे उल्लेखनीय बदलावों के कारण सरकारी स्कूलों की सूरत पूरी तरह से बदल चुकी है, जिससे राज्य के सुनहरे भविष्य की उम्मीदों को और मजबूती मिली है।

समारोह के दौरान हलका राजपुरा शिक्षा कोऑर्डिनेटर एवं मालवा ज़ोन के मास्टर ट्रेनर विजय मैनरो ने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में बच्चों को आधुनिक और सुचारु शिक्षा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया की गुणवत्ता में निखार आएगा।

इस अवसर पर राजिंदर सिंह चानी, बीपीईओ राजपुरा मनजीत कौर, ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर मेजर सिंह, प्यारा सिंह, सचिन मित्तल, जगदीप सिंह अलूणा, सरपंच जसविंदर सिंह सामदो, सरपंच भिंदर, गुरतेज सिंह, सतविंदर सिंह मिर्जापुर, अमन सैनी, तरुण शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, सेंटर हेड टीचर, अन्य शिक्षकगण, स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन व सदस्य, बच्चों के अभिभावक, गाँवों के गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Tags: Neena Mittal , Rajpura , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD