Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के टॉपर्स से की बात

आर्ट, कॉमर्स और विज्ञान संकाय के टॉपर्स को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 May 2025

Last updated on: May 14, 2025, 16:56 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा के टॉपर्स से टेलीफोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये होनहार विद्यार्थी पूरे हरियाणा के लिए गौरव का विषय हैं और युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने वाले आदर्श बनकर उभरे हैं।

मुख्यमंत्री ने कॉमर्स संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कैथल जिले के अर्पणदीप सिंह, आर्ट्स संकाय की टॉपर जींद की सरोज और विज्ञान संकाय के टॉपर भिवानी के नमन से व्यक्तिगत रूप से बात की। उन्होंने तीनों विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ये सफलता उनके आत्मविश्वास, परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के विद्यार्थी देशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। सरकार प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दे रही है और आगे भी देती रहेगी। जो विद्यार्थी आज उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, वे कल समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाएँगे।

श्री नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों के माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की इस सफलता में उनका समर्पण और प्रोत्साहन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इसी तरह कड़ी मेहनत जारी रखें और देश के विकास में अपना योगदान दें।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD