Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई

 

सीजीसी लांडरां के एसीआईसी राइज़ में इनक्यूबेटेड स्टार्टअप ने प्री-सीड फंडिंग में ₹1.31 करोड़ जुटाए

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 14 May 2025

Last updated on: May 14, 2025, 16:43 IST

एसीआईसी राइज़ एसोसिएशन, सीजीसी लांडरां में इन्क्यूबेटेड स्टार्टअप ‘ऑक्लूस एआई’ को सफलतापूर्वक ₹1.31 करोड़ की प्री-सीड फंडिंग प्राप्त हुई है। यह निवेश एक जानीमानी ग्लोबल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी कंपनी, मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (एमइआईटीवाई), स्टार्टअप पंजाब और स्टार्टअप हिमाचल के सहयोग से हुआ है। 

यह स्टार्टअप तीन युवा एंटरप्रेंयूर्स - निर्मल नाम्बियार, आदित्य शर्मा, और सार्थक चौधरी द्वारा को-फॉउण्डेड है। ऑक्लूस एआई एक विज़नरी स्टार्टअप है, जो आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) एजेंट्स के माध्यम से प्रोडक्ट्स, टीम्स और वर्कफ़्लोज़ को प्रबंधित करने के तरीके को बदलने का मिशन लेकर चल रहा है। दुनिया का पहला एआई प्रोजेक्ट मैनेजर होने के तौर पर यह अभिनव बी2बी एसएएएस प्लेटफॉर्म कार्यप्रवाह को स्वचालित करता है। 

ऑक्लूस एआई को भारत के शीर्ष 10 स्टार्टअप्स में शामिल किया गया है, जिन्हें परपलेक्सिटी एआई फेलोशिप के लिए चुना गया है, जो इसे एक प्रोमिसिंग टेक्नोलॉजी वेंचर के रूप में दर्शाता है। इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए, निर्मल नाम्बियार, सीईओ, ऑक्लूस एआई ने एसीआईसी राइज़ एसोसिएशन, सीजीसी लांडरां द्वारा इस जर्नी में निभाई गई अहम भूमिका की सराहना की, विशेष रूप से मेंटरिंग और नेटवर्किंग समर्थन के लिए। 

इन्वेस्टर्स का आभार व्यक्त करते हुए, उन्होंने स्टार्टअप की क्षमता में उनके विश्वास के लिए धन्यवाद दिया और यह बताया कि यह फंड ऑक्लूस एआई के मुख्य उद्देश्य वैश्विक बाजार के लिए विश्वस्तरीय, स्वदेशी समाधान विकसित करने को एक नई गति देगा। उन्होंने आगे कहा, “यह हमें भविष्य में और अधिक फंड्स प्राप्त करने में भी मदद करेगा, जिससे हमारी स्टार्टअप को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, ऑपरेशन और प्रोफिटेबिलिटी के विस्तार में सहायता मिलेगी।” 

एसीआईसी राइज़ एसोसिएशन, सीजीसी लांडरां ने 100 से अधिक स्टार्टअप्स को मेंटरशिप प्रदान की है, जिससे वे विभिन्न क्षेत्रों में विकास कर सकें। अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया द्वारा समर्थित यह स्टार्टअप इनक्यूबेटर, एंटरप्रेंयूर्शिप और कल्चर ऑफ़ इनोवेशन को विशेष रूप से सेमी अर्बन और रूरल इंडिया में बढ़ावा देने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। 

सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू और प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने ऑक्लूस एआई के फाउंडर्स को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह दोहराया कि सीजीसी अपने संस्थान के आसपास के समुदायों से जुड़े छात्रों और एंटरप्रेंयूर्स में इनोवेशन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

प्रो. (डॉ.) अमरेश कुमार, सीईओ, एसीआईसी राइज़ एसोसिएशन, सीजीसी लांडरां ने ऑक्लूस एआई की टीम की सराहना की और क्षेत्र के एंटरप्रेंयूर्स से आग्रह किया कि वे एसीआईसी राइज़ द्वारा प्रदान किए जाने वाले रिसोर्सेज, अवसर, मार्गदर्शन और मेंटरशिप का लाभ उठाएं, जो उनके विचारों को प्रभावशाली और स्केलेबल बिज़नेस में बदलने में सहायक हो सकते हैं। सीजीसी लांडरां, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी 24 वर्षों की लिगेसी को निभाते हुए, रिसर्च, इनोवेशन और एंटरप्रेंयूर्शिप को प्राथमिकता देता आ रहा है। 

इसके साथ ही अफोर्डेबल और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा भी प्रदान कर रहा है। यह संस्थान लगातार एक ऐसे केंद्र के रूप में विकसित हुआ है, जहाँ एंटरप्रेंयूरिअल टैलेंट को संवारने और इनोवेशन-फोकस्ड इकोसिस्टम को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जाता है।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD