Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तरुण चुग ने कहा – 'भारत अब आतंकी भस्मासुरों को छोड़ने वाला नहीं, ऑपरेशन सिन्दूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है'

Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Rekha Gupta, BJP Delhi, Manjinder Singh Sirsa,Harsh Malhotra,New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिल्ली , 13 May 2025

Last updated on: May 14, 2025, 13:39 IST

कर्तव्य पथ से इंडिया गेट तक 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक' के बैनर तले आयोजित तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्‍होत्रा, प्रदेश अध्‍यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली कैबिनेट के समस्त मंत्रीगण भी उपस्थित रहे। 

जनसैलाब के रूप में आयोजित यह यात्रा देशवासियों के भीतर देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक बनी। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए तरुण चुग ने कहा कि आज का भारत बदल चुका है। यह नया भारत शांति चाहता है, पर आतंक के समूल विनाश के लिए किसी भी सीमा तक जाने को तत्पर है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्पष्ट कर दिया है कि अब भारत किसी प्रकार के नुक्लियर धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा। चुग ने कहा कि "टेरर और टॉक साथ नहीं चल सकते। टेरर और ट्रेड का पाखंड अब नहीं चलेगा। जब-जब खून बहेगा, पानी का रास्ता बंद होगा। 

ऑपरेशन सिन्दूर स्थगित है, पर समाप्त नहीं। पाकिस्तान से बात होगी तो अब सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर ही होगी या आतंक के समूल नाश पर।" चुग ने जोड़ा कि ऑपरेशन सिन्दूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि यह न्याय और राष्ट्रसम्मान की अखंड प्रतिज्ञा है, जिसे भारत ने पूरे विश्व के सामने साकार किया है। 

मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जैश, लश्कर और हिज़बुल जैसे वैश्विक आतंक के अड्डों को ध्वस्त किया है। "तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा है — और उस आत्मा का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं।" — चुग ने कहा।  

 

Tags: Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Rekha Gupta , BJP Delhi , Manjinder Singh Sirsa , Harsh Malhotra , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD