Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जसप्रीत बुमराह भारत की टेस्ट कप्तानी के हकदार हैं : रविचंद्रन अश्विन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jasprit Bumrah, Ravichandran Ashwin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 May 2025

Last updated on: May 13, 2025, 16:26 IST

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के अचानक संन्यास लेने से भारत की टेस्ट टीम में नेतृत्व का बड़ा खालीपन बन गया है और जसप्रीत बुमराह कप्तानी के लिए एक योग्य उम्मीदवार हैं। अश्विन ने अपने यूट्यूब शो 'ऐश की बात' में कहा, "मुझे अंदाजा नहीं था कि दोनों (रोहित और कोहली) साथ में संन्यास लेंगे। 

यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक कठिन समय होगा और यह सच में अब गौतम गंभीर युग की शुरुआत है। उन्होंने आगे कहा, "जो टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, वह पूरी तरह से नई और बदली हुई होगी, जहां शायद बुमराह सबसे सीनियर खिलाड़ी होंगे। वह निश्चित रूप से कप्तान बनने के विकल्पों में हैं। 

मुझे लगता है कि वह इसके हकदार हैं, लेकिन चयनकर्ता उनके फिटनेस के आधार पर इसका निर्णय लेंगे। कोहली और रोहित के संन्यास से नेतृत्व में जरूर खालीपन आएगा। अनुभव खरीदा नहीं जा सकता, विराट की ऊर्जा और रोहित का संतुलन टेस्ट क्रिकेट में बहुत याद आएगा।"

शुभमन गिल को रोहित के उत्तराधिकारी के रूप में सबसे आगे माना जा रहा है। हालांकि बुमराह इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे तक उपकप्तान थे। वह पर्थ टेस्ट में अंतरिम कप्तान थे और सिडनी के पांचवें टेस्ट में जब रोहित मैच से हटे थे, तब भी उन्होंने टीम का नेतृत्व किया था।

बुमराह को पूर्णकालिक कप्तान बनाए जाने पर उनकी चोटों को लेकर चिंताएं रही हैं। सिडनी टेस्ट के दौरान उन्हें पीठ में समस्या हुई थी और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीमित ओवर सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल 2025 की शुरुआत छोड़नी पड़ी थी।

अश्विन ने कहा कि उन्हें लगता है कि रोहित और कोहली दोनों में अभी और योगदान देने की क्षमता थी। उन्होंने कहा, "मैं सच कहूं तो मुझे लगता है कोहली में टेस्ट क्रिकेट के लिए एक-दो साल और बचे थे। रोहित का भी मुझे लगता था कि कम से कम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज तक खेलेंगे क्योंकि टीम में नेतृत्व क्षमता की कमी है।

"टेस्ट क्रिकेट भारत के लिए पिछले 10-12 सालों में सबसे अच्छा फ़ॉर्मेट रहा है और सिर्फ नेतृत्व के लिए रोहित को इंग्लैंड सीरीज तक खेलना चाहिए था। वह वहां अगर प्रदर्शन करते तो आगे भी खेल सकते थे। मेरे लिए रोहित की सबसे पसंदीदा बल्लेबाजी इंग्लैंड में 2021 के दौरान हुई थी। जब उन्होंने और केएल राहुल ने ओपनिंग की, तो हम सीरीज 2-1 से आगे थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jasprit Bumrah , Ravichandran Ashwin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD